
नमक
नमक का अधिक सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के नुकसान होते हैं। अगर आप भी नमक का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि यही नमक आपके शरीर को खोखला करता जाता है। क्योंकि नमक में सोडियम होता है, सोडियम की अधिक मात्रा से हार्ट अटैक, किडनी, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज, स्ट्रोक आदि होने की संभावना रहती है। इसलिए आपको सीमित मात्रा में ही नमक का सेवन करना चाहिए।
जानकारों की मानें तो अधिक नमक खाने से किडनी स्टोन का खतरा भी रहता है। इसलिए जितनी जरूरत है उतना ही नमक खाना चाहिए। क्योंकि इससे किडनी की कार्य क्षमता पर भी बहुत गलत असर पड़ता है। क्योंकि किडनी ब्लड को फिल्टर करने में असमर्थ हो जाती है। वैसे नमक सीमित मात्रा में खाना ठीक रहता है।
नमक याने सोडियम अधिक खाने से आर्टिरीज मोटी होती है। इस कारण दिल की धड़कन भी बढ़ जाती है। हार्ट में ब्लड फ्लो ठीक नहीं होने से कई प्रकार के ह्रदय रोगों का खतरा होता है। अधिक नमक खाना ब्लड प्रेशर को भी बढ़ाता है। इससे स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है। क्योंकि ज्यादा सोडियम जब शरीर में जमता है। तो ब्लड फ्लो प्रभावित होने के कारण खून दिमाग तक नहीं पहुंच पाता और लोग स्ट्रोक जैसी बीमारी के चपेट में आ जाते हैं।
अधिक नमक का सेवन फैटी लीवर का खतरा बढ़ाता है। सोडियम की मात्रा अधिक होने से फैटी लीवर की समस्या हो जाती है।
जानकारी के अनुसार ज्यादा नमक खाने से इम्यूनिटी कमजोर होती है। इसलिए इम्युनिटी स्ट्रांग करने के लिए नमक का सीमित या कम मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन की माने तो एक व्यक्ति को दिन भर में 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए।
Published on:
09 May 2021 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
