
अध्ययन कहता है कि शारीरिक गतिविधि विभिन्न प्रकार के दर्द को कम करती है, लेकिन कैंसर से संबंधित दर्द पर इसका प्रभाव स्पष्ट नहीं है। कैंसर के इतिहास वाले लोगों और व्यस्क यदि शारीरिक गतिविधि करेंगे तो उन्हें दर्द में आराम मिलेगा। कुछ लोगों को यह अटपटा लग सकता है, लेकिन कई प्रकार के दर्द को कम करने के लिए शारीरिक गतिविधि एक प्रभावीए गैर.औषधीय विकल्प है। जैसा कि अध्ययन से पता चलता है कि इसमें कैंसर और उसके उपचार से जुड़ा दर्द शामिल हो सकता है।
अध्ययन के लिए अमरीकन कैंसर सोसाइटी और मेलबर्न विश्वविद्यालय की एक टीम ने कैंसर के इतिहास के बिना 51, 439 वयस्कों और पिछले कैंसर निदान वाले 10, 651 वयस्कों से संबंधित जानकारी का विश्लेषण किया। प्रतिभागियों से पूछा गया कि आप अपने दर्द का औसत मूल्यांकन कैसे करेंगे। प्रतिभागियों से उनकी सामान्य शारीरिक गतिविधि के बारे में भी पूछा गया।
परिणामों से पता चला कि जिन व्यक्तियों को पहले कैंसर था और जिनके पास कैंसर का इतिहास नहीं था, उनके लिए अधिक शारीरिक गतिविधि कम दर्द की तीव्रता से जुड़ी थी। अध्ययन दर्शाता है कि व्यायाम कैंसर से संबंधित दर्द को कम कर सकता है जैसे कि यह अन्य प्रकार के दर्द के लिए करता है जिनका अतीत में अध्ययन किया गया है। निष्क्रिय रहने वाले लोगों की तुलना में, जो लोग लगातार सक्रिय थे, उन्हें दर्द का कम अनुभव हुआ।
Updated on:
13 Feb 2024, 11:42 AM IST
Published on:
13 Feb 2024, 10:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.