9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mojtaba Khamenei Erectile Dysfunction: खामेनेई के बेटे की मेडिकल रिपोर्ट लीक, मर्दों वाली इस बीमारी के होने का दावा!

Mojtaba Khamenei Erectile Dysfunction: Erectile Dysfunction (ED) पुरुषों में होने वाली एक आम समस्या है। डॉक्टरों के अनुसार इसके पीछे दिल की बीमारी, डायबिटीज, तनाव और लाइफस्टाइल कारण हो सकते हैं। जानिए इसके लक्षण और इलाज।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Mar 09, 2026

Mojtaba Khamenei Erectile Dysfunction

Mojtaba Khamenei Erectile Dysfunction (photo- gemini ai)

Mojtaba Khamenei Erectile Dysfunction: हाल ही में एक खबर काफी चर्चा में है जिसमें ईरान के नेता Mojtaba Khamenei का नाम सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके जीवन से जुड़ी एक निजी स्वास्थ्य समस्या का जिक्र लीक हुए दस्तावेजों में किया गया है। ये जानकारी WikiLeaks के जरिए सामने आई बताई जाती है, जिसका हवाला New York Post की एक रिपोर्ट में दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, Mojtaba Khamenei को शादी के बाद पिता बनने में दिक्कत हो रही थी। बताया जाता है कि उन्हें इरेक्टाइल डिसफंक्शन यानी पुरुषों में होने वाली यौन कमजोरी से जुड़ी समस्या थी। इसी वजह से उन्हें इलाज के लिए कई बार London जाना पड़ा। रिपोर्ट में कहा गया कि इलाज के लिए उन्होंने Wellington Hospital और Cromwell Hospital जैसे अस्पतालों के कई चक्कर लगाए। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस खबर ने एक बड़े स्वास्थ्य मुद्दे पर चर्चा जरूर शुरू कर दी है, इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED)।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन क्या होता है?

इरेक्टाइल डिसफंक्शन का मतलब है कि पुरुष को संभोग के समय इरेक्शन पाने या उसे बनाए रखने में परेशानी होती है। आम भाषा में इसे नपुंसकता या यौन कमजोरी भी कहा जाता है। डॉक्टरों के अनुसार यह समस्या बहुत आम है। दुनिया भर में करोड़ों पुरुष इससे प्रभावित होते हैं, खासकर उम्र बढ़ने के साथ इसका खतरा ज्यादा हो जाता है।

इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं?

इरेक्टाइल डिसफंक्शन कई कारणों से हो सकता है। जैसे:

  • दिल से जुड़ी बीमारियां
  • डायबिटीज
  • हार्मोनल असंतुलन
  • ज्यादा तनाव या मानसिक दबाव
  • मोटापा
  • ज्यादा शराब पीना या धूम्रपान

कई डॉक्टरों का मानना है कि ED कई बार शरीर में किसी बड़ी बीमारी का शुरुआती संकेत भी हो सकता है, जैसे दिल की बीमारी या मेटाबॉलिक समस्या।

इसके लक्षण क्या होते हैं?

अगर किसी पुरुष को ये लक्षण बार-बार महसूस हों, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए:

  • कभी-कभी ही इरेक्शन होना
  • इरेक्शन होना लेकिन ज्यादा देर तक न टिक पाना
  • बिल्कुल इरेक्शन न होना
  • इरेक्शन बनाए रखने के लिए बहुत ज्यादा उत्तेजना की जरूरत पड़ना

क्या इसका इलाज संभव है?

अच्छी बात यह है कि आज के समय में इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज संभव है। डॉक्टर इसके लिए कई तरह के उपाय बताते हैं। दवाइयां जैसे Sildenafil और Tadalafil, वजन कम करना और नियमित व्यायाम, शराब और सिगरेट से दूरी, तनाव कम करने के लिए काउंसलिंग या थेरेपी शामिल है। गंभीर मामलों में हार्मोन थेरेपी, इंजेक्शन या सर्जरी जैसे विकल्प भी अपनाए जा सकते हैं।

पुरुषों की सेहत पर खुलकर बात जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इरेक्टाइल डिसफंक्शन को शर्म या टैबू की तरह नहीं देखना चाहिए। यह एक सामान्य मेडिकल समस्या है और सही समय पर इलाज कराने से ठीक भी हो सकती है। सबसे जरूरी बात यह है कि अगर कोई समस्या महसूस हो, तो उसे छिपाने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना ही सबसे समझदारी भरा कदम होता है।