
आंत्र कैंसर में केवल आधें घंटे एक्सरसाइस साइकिल चलाने भर से फायदे वैज्ञानिकों को नजर आए हैं। रिसर्च में ये एक्सरसाइज से कैंसर को रोकने और उसके इलाज में मददगार पाया है। वैज्ञानिकों ने शारीरिक गतिविधि और रक्तप्रवाह में IL6 नामक एक विशिष्ट प्रोटीन के उत्पादन को पाया जो क्षतिग्रस्त कोशिकाओं के डीएनए की मरम्मत में मदद करता है। यह प्रक्रिया आंत्र कैंसर के विकास को रोकने में मदद करती है और कैंसर होने पर ट्यूमर के विकास को सीमित करने में भी मदद कर सकती है।
न्यूकैसल विश्वविद्यालय के लेक्चरर डॉ सैम ऑरेंज की आंत्र कैंसर पर एक रिपोर्ट इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कैंसर, क्रॉनिकललाइव में प्रकाशित हुई है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि आधे घंटे की शारीरिक गतिविधि कुछ कैंसर के जोखिम को कम कर सकती है। एक्सरसाइज से ब्लड में हार्मोन के स्तर और प्रोटीन के स्तर में बदलाव होने से कैंसर कोशिकाओं के विकास में रोकथाम संभव है।
वैज्ञानिकों ने पाया कि उच्च मात्रा में प्रोटीन वाले नमूनों ने कैंसर कोशिकाओं के विकास को धीमा कर दिया। इसी तरह, उन्होंने कोशिकाओं को डीएनए क्षति की सीमा को कम किया था, जो बताता है कि शारीरिक गतिविधि आनुवंशिक रूप से स्थिर सेल प्रकार बनाने के लिए कोशिकाओं की मरम्मत कर सकती है।
What is Bowel Cancer: बाउल कैंसर क्या है?
बाउल या आंत्र कैंसर को कोलोरेक्टल कैंसर के रूप में भी जाना जाता है। यह कैंसर आंतों की अंदरूनी परत से विकसित होता है और आमतौर पर इसमें पॉलिप्स की वृद्धि होने लगती है। सही समय पर पता ना चले तो यह घातक बन सकता है।
Symptoms of bowl cancer बाउल कैंसर के लक्षण
Cause of bowl cancer : बाउल कैंसर के कारण
Treatment of bowl cancer :बाउल कैंसर का निदान
बाउल कैंसर से बचने के लिए धूम्रपान, एल्कोहल का सेवन कम से कम करना चाहिए। हेल्दी डाइट एक्सरसाइज इस बीमारी से बचाता है। रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट से परहेज करना चाहिए। बाउल कैंसर का अगर शुरुआत में पता चल जाए, तो इसे सर्जरी के जरिए ठीक करने की कोशिश की जाती है। कोलोन कैंसर के लिए सबसे कॉमन सर्जरी है कोलेक्टॉमी। इसके साथ ही रेडिएशन थेरेपी, कीमोथेरेपी आदि शामिल हैं।
Updated on:
09 Apr 2022 08:03 am
Published on:
09 Apr 2022 07:54 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
