
Eyesight Badhane Wale Food
Eyesight Badhane Wale Food:आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के कारण समय से पहले लोगों को दिखने की समस्या होने लगी है। इसके पीछे का कारण घंटों स्क्रीन के सामने बैठना और पोषण की कमी आदि हो सकती है। आधुनिक जीवनशैली आंखों (Eyesight Badhane Wale Food) को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच रही है। आज के समय में छोटे छोटे बच्चे भी आंखों की बीमारी से पीड़ित होते जा रहे हैं। लेकिन यदि आप नियमित रूप से आपकी डाइट में हेल्दी भोजन लेना शुरू करते हैं तो आंखों की रोशनी को हमेशा के लिए तंदुरुस्त बनाई जा सकती है।
ऐसे में आपको फास्टफूड, सैचुरेटेड फैट, डिब्बाबंद चीजें और गैजेट्स जैसी चीजों से दूर रहना चाहिए। आइए जानते हैं तो 5 चीजें जिनका सेवन आपकी रोशनी को बुढ़ापे तक भी सही रखेगा।
गाजर (Eyesight Badhane Wale Food) में विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जिसे आंखों की रोशनी बनाए रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसलिए गाजर को आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आप गाजर का सेवन कच्चा या इसका जूस बनाकर कर सकते हैं। इसका सेवन आपकी थकान भी दूर करता है।
मछली (Eyesight Badhane Wale Food) ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती है। ऐसे में इनका सेवन हमारी आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे आपकी ड्राई आई सिंड्रोम और आंखों की अन्य समस्याओं में फायदा होता है। फ्लैक्स सीड्स और चिया सीड्स में भी
ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है ऐसे में आप इनका भी सेवन कर सकते हैं।
आंवला को आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आंवला विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है। इससे आंखों की कोशिकाएं सही रहती है। इसका सेवन आप कच्चा या जूस बनाकर कर सकते हैं।
हरी पत्तीदार सब्जियों (Eyesight Badhane Wale Food) में ल्यूटिन और जेक्सांथिन नाम के कंपाउड पाए जाते हैं। इसलिए इनका सेवन आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। हरी पत्तीदार सब्जियों में विटामिन ए, विटामिन सी सहित कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप हरी सब्जियों में पालक, केले, मेथी के पत्ते, सरसों के पत्ते आदि का सेवन कर सकते हैं।
रोजाना 4-5 भिगोए हुए बादाम खाना आंखों के लिए लाभकारी हो सकता है। बादाम में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो आंखों को फ्री-रैडिकल्स से बचाते हैं। यह आंखों की उम्र से संबंधित बीमारी को रोकने में भी सहायक होते हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
04 Jan 2025 12:46 pm
Published on:
04 Jan 2025 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
