11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Face Shaving Benefits: महिलाओं के लिए फेस शेविंग कितनी सुरक्षित? एक्सपर्ट से जानिए सही तरीका और फायदे

Face Shaving Benefits: क्या फेस शेविंग से बाल मोटे हो जाते हैं? डॉ. गुरवीन वाराich से जानिए फेस शेविंग का सही तरीका, फायदे और जरूरी सावधानियां।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Apr 11, 2026

Face Shaving Benefits

Face Shaving Benefits (Photo- chatgtp ai)

Face Shaving Benefits: फेस शेविंग को लेकर आज भी कई लोगों के मन में डर रहता है। सबसे बड़ा मिथ ये है कि शेव करने से बाल मोटे और काले होकर वापस आते हैं। लेकिन डॉ. गुरवीन वराइच के अनुसार, ऐसा बिल्कुल नहीं होता। शेविंग सिर्फ बाल को ऊपर से काटती है, इससे उसकी मोटाई, रंग या ग्रोथ पर कोई असर नहीं पड़ता।

फेस शेविंग क्यों है आसान ऑप्शन?

अगर आप वैक्सिंग या थ्रेडिंग से डरते हैं, तो फेस शेविंग एक आसान, दर्द-रहित और घर पर किया जाने वाला तरीका है। यह न सिर्फ चेहरे के बाल हटाता है, बल्कि स्किन को हल्का एक्सफोलिएट भी करता है। यानी डेड स्किन हट जाती है और चेहरा ज्यादा स्मूद और ग्लोइंग लगता है।

सही तरीके से फेस शेविंग कैसे करें?

फेस शेविंग आसान है, लेकिन सही तरीका अपनाना बहुत जरूरी है:

पहले चेहरा साफ करें- हल्के फेस वॉश से चेहरा धो लें ताकि गंदगी और ऑयल हट जाए।

स्किन को तैयार करें (Dry shave न करें)- एलोवेरा जेल, मॉइश्चराइजर या शेविंग जेल लगाएं। इससे रेजर आसानी से चलता है और स्किन सुरक्षित रहती है।

स्किन को हल्का टाइट करें- जिस जगह शेव कर रहे हैं, वहां स्किन को थोड़ा खींचें, इससे कट लगने का खतरा कम होता है।

सही एंगल और हल्के स्ट्रोक्स- रेजर को हल्के एंगल पर रखें और नीचे की दिशा में छोटे-छोटे स्ट्रोक्स लें। ज्यादा दबाव न डालें।

बालों की दिशा में शेव करें- हमेशा बालों की ग्रोथ के अनुसार शेव करें, उल्टा करने से जलन और इनग्रोन हेयर हो सकते हैं।

सेंसिटिव एरिया में सावधानी- ऊपरी होंठ, जॉलाइन और आईब्रो के आसपास धीरे-धीरे शेव करें।

एक्टिव प्रोडक्ट्स से बचें- शेविंग वाले दिन रेटिनॉल, AHA या BHA जैसे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल न करें।

शेविंग के बाद क्या करें?

शेविंग के बाद स्किन को शांत करना बहुत जरूरी है। एलोवेरा जेल या अच्छा मॉइश्चराइज़र लगाएं। 24 घंटे तक कोई एक्सफोलिएशन या हार्श प्रोडक्ट न लगाएं। और सबसे जरूरी बाहर जाते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं, क्योंकि शेविंग के बाद स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है।

फेस शेविंग के फायदे

  • स्किन तुरंत स्मूद और सॉफ्ट लगती है
  • चेहरे पर ग्लो आता है
  • स्किनकेयर प्रोडक्ट्स बेहतर तरीके से काम करते हैं
  • मेकअप ज्यादा स्मूद और फ्लॉलेस दिखता है