12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोटापा ही नहीं, डायबिटीज और दिल की बीमारी को भी दूर रखता है ये बीज

Amazing benefits of consuming flaxseed-एक चम्मच बीज खाकर आप न केवल मोटापा कम कर सकते हैं, बल्कि इससे आप डायबिटीज और दिल की गंभीर बीमारियों से भी मुकाबला कर सकते हैं। ये बीज कई तरह के औषधिय गुणों से भरा होता है।

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

Mar 06, 2022

benefits_of_flax_seeds.jpg

अलसी के बीज वेट लॉस से डायबिटीज और दिल की बीमारियों में है फायदेमंद

जी हां, ये बीज है अलसी का। अलसी यानी फ्लेक्स सीड। अलसी के बीज में विटामिन्स, मिनिरल्स ही नहीं, प्रोटीन भी भूरपूर मात्रा में होता है। एक चम्मच पीसी हुई फ्लेक्स को आप किसी भी रूप में खा सकते हैं। चाहे तो इसे सलाद पर छिड़क लें, या स्मूदी बना सकते हैं। बस रोज एक चम्मच अलसी का बीज आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मददगार साबित हो सकता है।
तो सबसे पहले ये जान लें कि एक चम्‍मच पिसी हुई अलसी में कितनी मात्रा में कौन से मिनिरल्स या विटामिन मौजूद होते हैं। 5 से छह ग्राम असली के पीसे बीज में में करीब 1.28 ग्राम प्रोटीन, 2.95 ग्राम फैट, 2.02 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 1.91 ग्राम फाइबर, 17.8 मि.ग्रा कैल्शियम, 27.4 मि.ग्रा मैग्‍नीशियम, 44.9 मि.ग्रा फास्‍फोरस, 56.9 मि.ग्रा पोटैशियम, 6.09 माइक्रोग्राम फोलेट और 45.6 माइक्रोग्राम ल्‍यूटिन और जीएक्‍सेंथिन पाया जाता है।

तो चलिए जानें कि ये अलसी आपको किन बीमारियों से बचाने में कारगर है
1. दिल की बीमारी का खतरा कम होगा-अलसी के बीज में बहुतायत में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। ये सारी ही तत्व मोटापा और डायबिटीज को कंट्रोल करने में कारगर होते हैं, इससे दिल की बीमारी का खतरा भी नहीं रहता।
2. ब्लड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल -अलसी के बीज से बेड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। रिसर्च दावा करते हैं कि अलसी के बीज खाने सेकोलेस्ट्रॉल का लेवल 6 से 11 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है, क्योंकि इसमें हाइ फाइबर और लिगनेन कंटेंट होता है।

3. पाचन प्रक्रिया होती है बेहतर- अलसी पाचन शक्ति को बढ़ाने वाला होता है, क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचनशक्ति को बढ़ाकर कब्ज की समस्या को दूर करता है।
4. स्किन के लिए लाभकारी- अलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकैमिकल्स गुण होते हैं और ये एंटी एजेजिंग माना जाता है। इसे फेस पर लगाने से झुर्रियों की समस्या दूर होती हैं।
5. बालों को मजबूती देने वाला- अलसी के बीज को पानी में उबाल कर इसके निचोड़ कर छान लें और इसके लसलसे बचे हुए पेस्ट को बालों में लगांए। ये बालों को स्मूद, शइनी और मजबूत बनाता है।

6. वेट कम करने वाला-अलसी के बीज को हल्का सा भूल कर पाउडर बना लें और इसे आप सलाद या सब्जी पर छिड़कर खाएं। चाहे तो इसकी स्मूदी बना लें। किसी भी रूप में इसका सेवन आपके वेट को कम करने में कारगर है।
किस समय खाएं अलसी
आप अलसी को खाली पेट खा सकते हैं। इसके अलावा रात में सोने से पहले भी अलसी का सेवन किया जा सकता है, क्योंकि यह अच्छी नींद लाने में भी मदद करती है।
असली का सेवन करने का सही तरीका
अलसी के बीज को पीसकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि साबूत अलसी के ऊपरी परत को पचाना आंत के लिए काफी मुश्किल होता है और इस वजह से अलसी के पोषक तत्वों को शरीर अवशोषित नहीं कर पाता। यही वजह है कि असली को पीसकर खाने की सलाह दी जाती है।

(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। । किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)