12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO- Lockdown : घर पर बच्चों का कैसे रखें ख्याल, मत समझे उन्हे बोझ, डॉक्टर की मानें ये खास सलाह

Highlights - पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को लॉकडाउन कर लिया-लोग भी इस बीमारी से बचने के लिए खुद को घर में बंद कर लिया-बच्चों के साथ घर में बंद पेरेंट के लिए ये काफी सकंट भरा समय है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ruchi Sharma

Mar 25, 2020

Follow Doctor’s Advice on How to Take Care of Kids at Home

Lockdown : घर बर बच्चों का कैसे रखें ख्याल, मत समझे उन्हे बोझ, डॉक्टर की मानें ये खास सलाह

नई दिल्ली. कोरोनावायरस( coronavirus) के बढ़ते संकट को देखते हुए लोगों को घर में रहने की सलाह दी जा रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) कर लिया है वहीं लोग भी इस बीमारी से बचने के लिए खुद को घर में बंद कर लिया हैं, लेकिन कोरोनावायरस के खौफ के बीच बच्चों के साथ घर में बंद पेरेंट के लिए ये काफी सकंट भरा समय है। बच्चों के साथ घर में खुशियां तो बहुत आती है लेकिन पेरेंट के लिए यही एक बड़ी मुसीबत बन जाती है। आप घर में रहकर परिवार के साथ मस्ती कर क्वालिटी टाइम में बच्चों को ट्यूशन, डांस, अंताक्षरी, योग, होम डेकोरेशन, बागवानी सहित अनेक एक्टिविटी कर सकते हैं। डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी मनोचिकित्सक बताते है कि बच्चों का ख्याल कैसे रखा जाए..

स्कूल बंद होने का ये मतलब नहीं है कि बच्चे अब कुछ भी नहीं सीख सकते। ऐसे कई यूट्यूब चैनल हैं, जैसे- चैनल मम, टूनीआर्क्स, चूच टीवी आदि, एआर ऐप्स, जैसे कि स्पेसवॉर अपराइजिंग, किडोपिया आदि और लर्निंग वेबसाइट्स जैसे- किड्सवेबइंडिया, चंदामामा, स्टारफॉल आदि, जिनके जरिए आप अपने बच्चों को कई बेहतर कोर्स की पढ़ाई करवा सकती हैं। ये सुनिश्चित करें कि ऐसे वक्त में उनके कुछ नया सीखने का नुकसान न हो।