13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Immunity Booster Food: इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए करें इन चीजों का सेवन, कभी नहीं पड़ेंगे बीमार

Immunity Booster Food: शरीर को स्वस्थ बनाए रखने इम्यूनिटी सिस्टम अहम भूमिका निभाता है। शरीर तब स्वस्थ रहता है, जब हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहता। इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने पर शरीर को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इन चीजों अपनी डाइट में शामिल करके इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Immunity Booster Food: इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए करें इन चीजों का सेवन, कभी नहीं पड़ेंगे बीमार

Foods and drinks that boost immunity

Immunity Booster Food: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान का असर हमारे इम्यूनिटी सिस्टम पर पड़ता है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रखना बहुत ही जरूरी होता है। क्योंकि इम्यून सिस्टम शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। जिसकी वजह से शरीर स्वस्थ रहता है। इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने पर शरीर को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए अपने डाइट में इन चीजों को शामिल करें। जिससे इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में

इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने वाले फूड्स


1. हल्दी
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए हल्दी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी के भरपूर गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है और संक्रमण से लड़ने में भी की मदद करता है। रोजाना सुबह हल्दी पानी पीने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।
यह भी पढ़े: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर आंखो की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद होता है, अरबी

2. ग्रीन टी
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए ग्रीन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन टी में एल-थीयानीन पाया जाता है, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। रोजाना ग्रीन टी पीने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।

3. खट्टे फल
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए खट्टे फल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खट्टे फल में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। ये संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। जिसकी वजह से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए नींबू, संतरा, आंवला और अंगूर जैसे खट्टे फल का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये चीजें, रहेंगे हमेशा स्वस्थ

4. लहसुन
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए लहसुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। ये इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। जिसकी वजह से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल