12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Food For Kids: बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, याददाश्त होगी मजबूत और तेज काम करेगा दिमाग

Food For Kids: अगर बच्चों को दिमाग से तेज बनाना है तो उनकी डाइट भी अच्छी होनी चाहिए। आप उनकी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं, इनसे उनके दिमाग का विकास तेजी से होगा।

2 min read
Google source verification
Healthy Foods

Food For Kids: बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, याददाश्त होगी मजबूत और तेज काम करेगा दिमाग

नई दिल्ली। Food For Kids: सब ये चाहते हैं कि कॉम्पटिशन के इस दौर में उनका बच्चा सबसे अव्वल रहे। हमेशा सबसे आगे रहे। लेकिन कोई इसपर ध्यान नहीं देता है कि बच्चे की डाइट कैसी है, क्या उसे रोज के खाने में प्रॉपर विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर मिल भी रहा है या नहीं। बच्चों की शारीरिक और मानसिक ग्रोथ के लिए अच्छी डाइट का होना बेहद आवश्यक है। तब जाकर वे मजबूत होंगे और आज के कॉम्पटिशन के दौर में अपने आपको शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बना पाएंगे।

इसलिए हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देंगे, जो बच्चों की ग्रोथ के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

सब्जियां

1. तेज दिमाग के लिए आप बच्चों को हरी सब्ज़ियां ज्यादा से ज्यादा खिलाएं। ये उनकी ग्रोथ और डेवलपमेंट में मदद करेगी और बच्चे जल्दी बीमार भी नहीं होंगे।
2. उनकी डाइट में केले, ब्रोकली और सब्ज़ियों का सूप जरूर शामिल करें।
3. ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और रस्पबेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो दिमाग के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
4. सब्ज़ी या दाल में टमाटर का उपयोग करें, क्योंकि टमाटर भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

यह भी पढ़ें: बदलते मौसम में खानपान का ऐसे रखें ध्यान,रहेंगे फिट

ओट्स

1. यदि सुबह आप अपने बच्चों को ओट्स खिलाते हैं तो ये दिमाग के कार्यों में सुधार लाने में सहायक होता है।
2. ओट्स में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे बच्चों को एनर्जी मिलती है।
3. ओट्स में विटामिल ई, विटामिन बी, जिंक सही मात्रा में पाया जाता है।

साबुत अनाज

1. साबुत अनाज बच्चों के ब्रेन को एनर्जी प्रोवाइड करता है।
2. ये रक्त वाहिकाओं में ग्लूकोज को धीरे-धीरे रिलीज़ करता है।
3. साबुत अनाज को खाने से शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है।
4. साबुत अनाज में दिमाग के सही तरह से कार्य करने के लिए जरूरी फोलिक एसिड भी होता है।

यह भी पढ़ें: अच्छी सेहत के लिए जरूरी है भोजन के कुछ खास रूल्स जानना

मछली

1. मछली आंखों और बालों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इसलिए बच्चों को जरूर खिलाएं।
2. मछली बच्चों के दिमाग को तेज करती है।
3. मछली में ओमेगा- 3 फैटी एसिड होता है, जो कि शरीर के लिए बहुत लाभदायी है।
4. फैटी फिश जैसे कि ट्यूना, मैकरेल और सैल्‍मन में ओमेगा- 3 फैटी एसिड होता है, जो दिमाग के ऊतकों के ब्लॉक बनाने में सहायता करता है।

अंडा

1. अंडा बच्चों को जरूर खाना चाहिए।
2. अंडे में ओमेगा 3 , फैटी एसिड, ल्‍यूटिन कोलिन, ज़िंक प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
3. अंडे का सेवन बच्चों के दिमाग को तेज करता है ।
4. कोलिक एसिटेकोलिन या मेमोरी स्टेम सेल्स बनाने में सहायक होता है।
5. इसको खाने से ध्यान लगाने की क्षमता बढ़ती है।