
weight gain
नई दिल्ली। वजन को घटाने में जितनी मेहनत लगती है उतनी ही मेहनत वजन को बढ़ाने में लग सकती है। कई बार वजन को बढ़ाने के चककर में लोग केमिकल्स से भरे चीजों का उपयोग करने लगते हैं। ये वेट को तो बढ़ा देती हैं। लेकिन शरीर को कई बार नुकसान भी पहुँचाती है। ऐसे में जानना चाहिए कि कौन से फ़ूड का सेवन आपके वजन के लिए अच्छा हो सकता है। इन फूड्स का सेवन आपके वजन को बढ़ने में काफी मदद कर सकता है।
रेड मीट
रेड मीट की बात करें तो इसमें प्रोटीन और वसा की भरपूर मात्रा पाई जाती है। रेड मीट आपके स्किन के लिए तो अच्छी होती ही है वहीँ ये वेट को बढ़ने में भी फायदेमन्द साबित होती है। आप रेड मीट का सेवन कर सकते हैं।
आलू
आलू की बात करें तो जब लोग वेट कम कर रहे होते हैं तो आलू का सेवन कम करते हैं। वहीँ यदि आप वजन को बढ़ाना चाहते हैं तो आलू का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। आलू में कार्बोहाइड्रेट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो वजन को बढ़ाने में सहायक होती है। ऐसे में आलू का सेवन आपको फायदा पंहुचा सकता है।
फुलक्रीम मिल्क का करें सेवन
फुल क्रीम मिल्क का सेवन आपको फायदा पहुंचा सकता है। इसलिए यदि आप वजन बढ़ाने का विचार कर रहे हैं तो फुलक्रीम मिल्क का सेवन लाभदायक हो सकता है।
पीनट बटर
पीनट बटर में प्रोटीन और फैट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वजन वसा और प्रोटीन से बढ़ता है इसलिए पीनट से बना मक्खन वेट गेन करने में काफी हद तक आपकी मदद कर सकता है।
Published on:
19 Oct 2021 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
