26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eye Health Tips: आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में फायदेमंद है इन फलों का सेवन

Eye Health Tips: पपीते का सेवन मुख्य रूप से आपने अपने पेट के स्वास्थ्य के लिए सुना होगा। लेकिन आपको बता दें कि एंटीऑक्सीडेंट, एंजाइम और कई विटामिन, खनिजों से भरपूर पपीता की आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में भी सहायक है।  

3 min read
Google source verification
eye_health.jpg

Fruits for Good Eye Health In Hindi

हमारी आंखें हमारे शरीर का वह अमूल्य अंग हैं, जिससे हम इस दुनिया की खूबसूरती देख पाते हैं। इनके बिना हमारी जिंदगी में अंधेरा छा जाएगा। हमारी आंखें हमारे शरीर का एक बहुत ही नाजुक अंग होती हैं, जिनकी सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। आंखों की रोशनी और इनके स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हमारा खान-पान और जीवनशैली का सही होना जरूरी है। जहां एक तरफ पोषण युक्त आहार तथा सही दिनचर्या आंखों की रोशनी को लंबे समय तक बरकरार रख सकते हैं, वहीं स्क्रीन टाइम का अधिक होना, सोने-उठने का गलत समय, खान-पान पर ध्यान ना देना आदि आदतें आंखों से संबंधित कई समस्याएं पैदा कर सकती हैं। ऐसे में आंखों से संबंधी किसी भी समस्या से बचने के लिए अपने आहार में कुछ विशेष वालों को शामिल किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं आंखों को स्वस्थ रखने वाले फलों के बारे में...

1. आड़ू
छोटा और सामान्य सा दिखने वाला यह फल कई गुणों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन समय से पहले आपकी आंखों को खराब होने से रोकने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त, आड़ू में कॉपर, विटामिन सी, जिंक जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आंखों की रेटिना में होने वाली क्षति के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

2. पपीता
पपीते का सेवन मुख्य रूप से आपने अपने पेट के स्वास्थ्य के लिए सुना होगा। लेकिन आपको बता दें कि एंटीऑक्सीडेंट, एंजाइम और कई विटामिन, खनिजों से भरपूर पपीता की आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में भी सहायक है। पपीता खाने से आंखों की रोशनी में सुधार होने के साथ-साथ इन्हें होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकता है।

3. एवोकाडो
गुणों का खजाना एवोकाडो आपके स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन फल है। विटामिन सी, विटामिन ई, मैग्नीशियम, फोलेट तथा पोटेशियम युक्त एवोकाडो रात में कम दिखाई देने वाली समस्या के लक्षण को कम करने के साथ ही आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। यही नहीं, एवोकाडो खाने से सूरज की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से होने वाली क्षति से भी बचा जा सकता है।

4. संतरा
विटामिन सी युक्त सिट्रस फ्रूट्स की श्रेणी में आने वाला संतरा जितना आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है, उतना ही आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए भी कारगर हो सकता है। संतरे का सेवन आपकी आंखों को हाइड्रेट रखने के साथ ही मोतियाबिंद जैसी बीमारी से बचने में भी सहायक होता है।