9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

पुरुषों के लिए लहसुन खाने के हैं बहुत फायदे, जानिए एक दिन कितनी कलियां खाएं

Benefits Of Garlic in Men: आयुर्वेद में लहसुन को पुरुषों के लिए संजीवनी बूटी के समाना माना गया है। इसमें मौजूद कई ऐसे तत्व हैं जो पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। लहसुन शारीरिक कमजोरी दूर करने के साथ ही कई अन्य गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी मददगारर होता है।

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

Mar 11, 2022

garlic_health_benefits_.jpg

पुरुषों के लिए लहसुन के है बहुत फायदे, जानिए एक दिन कितनी कलियां खाएं

लहसुन का प्रयोग किचन में अमूमन सभी करते हैं। अगर नहीं करते, तो इसके फायदे जानने के बाद आप करने लगेंगे। असल में लहसुन महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए ही समान रूप से कारगर होता है, लेकिन कुछ मामलों में लहसुन पुरुषों के लिए संजीवनी बूटी बन जाता है।

लहसुन का प्रयोग जब भी औषधिय रूप में किया जाता है तो इसे कच्चा खाना ज्यादा लाभप्रद होता है। इसे निगला जा सकता है या चटनी में डालकर खाया जा सकता है। हालांकि, बासी मुंह लहसुन खाने के फायदे ज्यादा होते हैं। लहसुन न सिर्फ सर्दी, खांसी और जुकाम से लड़ने में मदद मिलती है बल्‍कि मेल हार्मोन को बढ़ाता है। तो चलिए जानें की पुरुषों के लिए लहुसन कितना फायदेमंद होता है और इसे कितनी मात्रा में खाना चाहिए।

जानिए क्यों है लहसुन इतनी फायदेमंद
लहसुन में एलिकिन नामक औषधीय तत्व पाया जाता है और ये तत्व जीवाणुरोधी, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सिडेंट से भरा होता है। वहीं, लहसुन में विटामिन B1, B6 और C के समेत मैगनीज़ कैल्शिम, तांबा, सेलेनियम भी भरपूर मात्रा में होता है।
एक दिन में खायें इतना लहसुन
एक दिन में 4 ग्राम यानी एक से दो कलियां ही खानी चाहिए। इसी तरह सब्जी में 5 से 7 कलियां ही डालनी चाहिए। ज्यादा लहसुन खाना भी सेहत के लिए सही नहीं होता है। इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए कई और नुकसान हो सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)