28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लहसुन के फायदे के साथ नुकसान भी जान लें, वरना हो सकती है ये परेशानी

Garlic Side Effects: लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लहसुन में विटामिन, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

2 min read
Google source verification
disadvantages-of-eating-gar.jpg

लहसुन खाने के नुकसानलिवर समस्या हो सकतीअधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से लिवर समस्या हो सकती है। क्योंकि कच्चे लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जिसके कारण लिवर में विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं और इसकी वजह से लिवर टॉक्सिसिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए।

digestive-problems.jpg

पाचन संबंधी समस्या हो सकतीअधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। क्योंकि खाली पेट लहसुन खाने से पेट फूलना, गैस, उल्टी, दस्त और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं तो आप लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।

hypotension.jpg

हाइपोटेंशन: लहसुन रक्तचाप को कम कर सकता है। इसलिए, अगर आपका ब्लड प्रेशर कम है, तो आपको लहसुन का सेवन कम करना चाहिए।

bad-breath.jpg

सांसों में बदबू: लहसुन में एलिसिन नामक एक यौगिक होता है जो सांसों में बदबू पैदा कर सकता है। यह यौगिक लहसुन को पकाने से कम हो जाता है, लेकिन कच्चे लहसुन से सांसों में अधिक बदबू आती है।

bleeding-problems.jpg

ब्लीडिंग की समस्या हो सकतीअधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। क्योंकि लहसुन में कुछ ऐसे गुण पाए होते हैं, जो खून को पतला करने का काम करते हैं। इसलिए अगर आप खून को पतला करने वाली दवाओं का सेवन करते हैं, तो आप लहसुन का सेवन करने से बचें।