
कब्ज व पित्त की समस्या को भी दूर करता है अमरूद
जयपुर. बाजार में नए सीजन के अमरूद आ गए हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी गुणकारी होता है। सबसे बड़ा फायदा ये वजन को नियंत्रित करता है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है और कोलेस्ट्रॉल ना के बराबर होता है। भूख लगने पर इसे खाने से पेट भी जल्दी भर जाता है। शुगर की मात्रा कम होने की वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभदायक है। जानिए अमरूद के फायदों के बारे में-
1. इम्युनिटी होती है मजबूत
विटामिन सी शरीर में रोगों से लडऩे की क्षमता को मजबूत बनाता है। संतरे के मुकाबले अमरूद में चार गुना ज्यादा विटामिन सी होता है। इससे यह न केवल खांसी, जुकाम जैसे इन्फेक्शन से बचाता है, बल्कि इम्युनिटी को काफी स्ट्रॉन्ग करता है।
2. डायबिटीज कंट्रोल करता है
इसमें मौजूद फाइबर डायबिटीज को नियंत्रित करने में मददगार है। जो शरीर में शर्करा की मात्रा को संतुलित तरीके से अवशोषित करने का काम करता है। इससे खून में शुगर की मात्रा में जल्दी से बदलाव नहीं होता।
3. ब्लड प्रेशर सही रखता है
अमरूद में मौजूद फाइबर और पोटैशियम ब्लड में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार हैं। अमरूद खाने से दिल की धडकऩ और ब्लड प्रेशर नियमित रहता है।
4. कैंसर से बचाता है
अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन भरपूर मात्रा में होता है, जो बॉडी में कैंसर सेल को बडऩे से रोकने का काम करता है।
5. पेट संबंधी विकार दूर होते हैं
यदि काले नमक के साथ अमरूद को खाते हैं तो इससे पाचन संबधी परेशानी दूर होती है। पेट में कीड़े हो गए हों तो अमरूद का सेवन फायदेमंद होता है। कब्ज व पित्त की समस्या को भी दूर करता है।
6. दांतों को मजबूत करता है
दांत और मसूढ़ों के लिए भी अमरूद बहुत फायदेमंद है। मुंह के छाले को दूर करने के लिए अमरूद की पत्तियां चबाने से राहत मिलती है। अमरूद का रस घाव जल्दी भरने का काम करता है।
7. त्वचा रहती है निखरी-निखरी
एंटी एजिंग गुणों से भरपूर अमरूद स्किन के डैमेज सेल की मरम्मत कर उसे हेल्दी रखता है, जिससे जल्दी झुर्रियां व झाइयां भी नहीं पड़तीं। इसकी पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाएं फिर आंखों के नीचे लगाएं इससे आंखों की सूजन और काले घेरे भी ठीक होंगे।
Published on:
05 Aug 2020 05:28 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
