
Health benefits of ajwain and black salt for acidity
Health Tips: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से ज्यादातर लोग पेट की वजह से परेशान रहते है। स्वस्थ रहने के लिए पेट का ठीक रहना बहुत ही जरूरी होता है। पेट में समस्या होने की वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अजवाइन और काला नमक का एक साथ सेवन करने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते है। कई सारे पोषक तत्त्वों से भरपूर अजवाइन और काला नमक कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
साथ ही अजवाइन में प्रोटीन, फाइबर, फैट, मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेट के गुण पाए जाते है। वही काला नमक सोडियम क्लोराइड, सोडियम सल्फेट, मिनरल्स, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्त्वों के गुणों से भरपूर होता है। ये दोनों पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। ये एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाने में भी मदद करते है। तो आइए जानते है अजवाइन और काला नमक का मिश्रण का सेवन करने से मिलने वाले फायदे के बारे में
अजवाइन और काला नमक के फायदे
एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाने में फायदेमंद
एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए अजवाइन और काला नमक का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अजवाइन में थिम्बोल और काला नमक में एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते है। अजवाइन और काला नमक का मिश्रण लेने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: विटामिन बी3 की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में करें, इन 4 चीजों को शामिल
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए अजवाइन और काला नमक का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अजवाइन और काला नमक कई पोषक तत्त्वों के गुण पाए जाते है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाए में मदद करते है। रोजाना सुबह अजवाइन और काला नमक का मिश्रण लेने से खाना आसानी से पच जाता है। साथ ही ये वजन कम करने में भी मददगार होता है।
पीरियड दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
पीरियड दर्द से राहत पाने के लिए अजवाइन और काला नमक का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इनमें ऐसे पोषक तत्त्वों के गुण पाए जाते है जो दर्द से राहत दिलाने में मदद करते है। इसलिए अजवाइन और काला नमक का मिश्रण लेने से पीरियड दर्द में आराम मिलता है।
यह भी पढ़े: गर्मियों में भींगे ड्राई फ्रूट्स खाने के हैं अद्भुत फायदे, कई समस्याओं को करता है दूर
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
03 Jun 2022 12:02 pm
Published on:
03 Jun 2022 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
