30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Soaked Dry Fruits: गर्मियों में भींगे ड्राई फ्रूट्स खाने के हैं अद्भुत फायदे, कई समस्याओं को करता है दूर

Soaked Dry Fruits: ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट्स कई सारे पोषक तत्वों से होता है, जो कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन भींगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने से सेहत को कमाल के फायदे मिलते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 3 Jun 2022, 10:42 AM IST

Soaked Dry Fruits: गर्मियों में भींगे ड्राई फ्रूट्स खाने के हैं अद्भुत फायदे, कई समस्याओं को करता है दूर

Health benefits of soaked dry fruits in summer

Soaked Dry Fruits: ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन भींगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर ड्राई फूट्स, कई सारी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। गर्मियों में सुबह भींगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को पूरे दिनभर एनर्जी मिलती है। साथ ही इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है। खुद को हमेशा हेल्दी और फिट रखने के लिए रोजाना भींगे हुए ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करें। भींगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को ताकत मिलती है। तो आइए जानते हैं भींगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

भींगे ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे

1. खून की कमी पूरा करने में फायदेमंद होता है किशमिश
खून की कमी को पूरा करने के लिए भीगे हुए किशमिश का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि किशमिश में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करती है। साथ ही किशमिश में ग्लूकोज और फ्रक्टोज के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में एनर्जी बनाएं रखते हैं।
यह भी पढ़े: मोरिंगा के सूप से मिलेंगे गजब के फायदे, रहेंगे बीमारियों से कोसों दूर

2. वजन कम करने में फायदेमंद होता है अखरोट
वजन कम करने के लिए भींगे हुए अखरोट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। अखरोट का सेवन करने से वजन कंट्रोल हो सकता है। साथ ही अखरोट एंटी ऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्या को दूर करने में मदद करता है।

3. ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है अखरोट
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए भींगे हुए बादाम का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए बादाम का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: गर्मियों में सौंफ का पानी पीने से होते हैं इतने फायदे, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

4. दिमाग को तेज बनाने में फायदेमंद होता है काजू
दिमाग को तेज बनाने के लिए भींगे हुए काजू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि काजू में मोनोअनसैचुरेटिड और पॉलीअनसैचुरेटिड फैट एसिड के गुण पाए जाते हैं, जो दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें मैग्नीशियम भी मौजूद होते हैं, जो दिमाग को तेज बनाने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल