पुरुषों के लिए चमत्कारी है केला-दूध, बिस्तर पर जाने से पहले करें सेवन
शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए दूध और केला बहुत फायदेमंद हैं। इन दोनों में प्रचूर मात्रा में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। केला में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, नियासिन और फोलिक एसिड पाए जाते हैं। जबकि दूध में विटामिन-ए, विटामिन-डी, प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ज्यादातर लोग सुबह दूध और केले को अलग-अलग खाते हैं। लेकिन दूध और केला को रात के समय भी खाने से गजब के फायदे मिलते हैं। इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैं। इस लेख में आज हम आपको दूध और केला को साथ में खाने के फायदे के बारे में बताएंगे।