11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानें केले के फायदे

केला तो वैसे एक साधारण फल है परंतु इसका आपकी सेहत पर क्या प्रभाव है आज इसके विषय हम विस्तृत जानकारी हम आपको देंगे । बच्चों के विकास के लिए केला बहुत फायदेमंद होता है।

2 min read
Google source verification
banana.jpg

नई दिल्ली। फलों में यदी किसी फल को लोग 12 महीने पसंद करते हैं और खाते हैं तो वह केला है । केला शुगर और फाइबर का बेहतरीन स्रोत होता है। केले में थाइमिन, नियासिन और फॉलिक एसिड के रूप में विटामिन ए और बी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। केले के साथ आप फटा फट कर के कई तरह के स्नैक्स भी बना सकते हैं।केले में काफी मात्रा में ग्लूकोज होता है जो हमारी शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है।

इसके अलावा केला हमरे बालो के लिए भी वरदान है

केले के उपयोग से बाल मुलायम बने रहते हैं। केले के गूदे को शहद के साथ मिलाकर बालों पर लगाने से बाल मुलायम बनते हैं और पोषण भी मिलता है


स्किन के लिए भी वरदान
मुंहासों की वजह से चेहरे पर लाल दाग को यह कम करता है। साथ ही यह आगे होने वाले मुंहासे को भी आने से रोकता है। इसके अलावा केले के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी की भरपूर होती है, जो त्वता की इलास्टिसी को बढ़ाने में मदद करता है ।


वजन बढ़ाने में है कारगर
वजन बढ़ाने के लिए केला बहुत मददगार होता है। हर रोज केले का शेक पीने से पतले लोग मोटे हो सकते हैं। इसलिए पतले लोगों को वजन बढाने के लिए केले का सेवन करना चाहिए।


ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करें
केला उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है। उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए भी केला काफी मददगार होता है।