
Health benefits of black garlic for diabetes and heart patients
Black Garlic Benefits: काला लहसुन का सेवन करने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। काला लहसुन का उपयोग औषधियों के रूप में किया जाता है। काला लहसुन में कैलोरी, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, विटामिन सी और कैल्शियम के अच्छे स्रोत पाए जाते है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। काला लहसुन सफेद लहसुन का ही रूप है, जिसे फर्मेंटेशन के द्वारा तैयार किया जाता है। दिल के मरीजों के लिए काला लहसुन का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही काला लहसुन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं काला लहसुन का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
काला लहसुन खाने के फायदे
1. दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद
काला लहसुन का सेवन करना दिल के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काले लहसुन में एलिसिन के गुण पाए जाते हैं, जो खून को पतला करने की एक प्राकृतिक औषधि होते है। रोजाना इसका सेवन करने से हार्ट ब्लॉकेज से संबंधित समस्या नहीं होती है।
यह भी पढ़े: मानसिक थकान मिटाने के लिए पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, तुरंत मिलेगी इससे राहत
2. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
काला लहसुन का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काले लहसुन एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल के गुणों से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
3. दिमाग के लिए फायदेमंद
काला लहसुन का सेवन करना दिमाग के लिए फायदेमंद बहुत ही फायदेमंद होता है। काले लहसुन कई सारे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो याददाश को तेज करने में मदद करते हैं। साथ ही काला लहसुन अल्जाइमर, डिमेंशिया जैसी बीमारियों से भी शरीर को दूर रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: गर्मियों में कच्चे आम रस के है अनगिनत फायदे, लू बचाने में होता है मददगार
4. पेट से जुड़ी समस्या को दूर करने में फायदेमंद
काला लहसुन का सेवन करना पेट से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है। कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर काला लहसुन पाचन को बेहतर बनाता है। साथ ही पाचन से जुड़ी को दूर करने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
09 Jun 2022 10:07 am
Published on:
09 Jun 2022 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
