10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Boiled Lemon Water: ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होता है, उबले हुए नींबू का पानी

Boiled Lemon Water: उबले हुए नींबू का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नींबू में कई सारे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। उबले हुए नींबू का पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।

2 min read
Google source verification
Boiled Lemon Water: ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होता है, उबले हुए नींबू का पानी

Health benefits of boiled lemon water for blood pressure and immunity

Boiled Lemon Water: नींबू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नींबू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होती है। लेकिन नींबू को पानी में उबालकर पीने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। उबले हुए नींबू के पानी कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर के पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही ये स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। उबले हुए नींबू का पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। साथ ही इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत है। तो आइए जानते हैं उबले हुए नींबू पानी पीने के फायदे

उबले हुए नींबू का पानी पीने के फायदे

1. हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में फायदेमंद
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए उबले हुए नींबू का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू में पोटैशियम और कैल्शियम के गुण पाए जाते है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करने के लिए इन चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल

2. इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए उबले हुए नींबू का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये संक्रमण से बचाने में मदद करता है।

3. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए उबले हुए नींबू का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू में विटामिन सी के गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता हैं। उबले हुए नींबू का पानी पीने से स्क्रीन की बैक्टीरिया कम होती है, जिसकी वजह से चेहरे पर ग्लो और दाग धब्बे दूर होते है।
यह भी पढ़े: आंखों की रोशनी बढ़ाने से साथ पाचन को दुरुस्त को करती है खुबानी, जानें इसके फायदे

4. पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन को बेहतर बनाने के लिए उबले हुए नींबू का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। उबले हुए नींबू का पानी पीने से अपच और गैस की समस्या दूर होती है। साथ ही ये पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।