
जयपुर। ड्राई फ्रूट की तरह इस्तेमाल होने वाली चिरौंजी में पोषक तत्वों की प्रचुरता रहती है जिस कारण यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी मानी जाती है। चिरौंजी प्रोटीन प्राप्त करने का एक अच्छा स्त्रोत होता है।
इसमें विटामिन सी, बी 1, बी 2 जैसे विटामिन पाए जाते हैं। साथ यह सूजन और संक्रमण जैसी बीमारियों में भी फायदा पहुंचाती है। यह अत्यंत पौष्टिक होती है और शरीर को ताकत देती है।
चिरौंजी एक मेवा होती है और इसे खाने के साथ-साथ मिठाइया बनाने में भी काम में लिया जाता है। इसके बीज एवं तेल में एमिनो एसीड, लीनोलीक, मिरिस्टीक, ओलिक, पॉमिटिक, स्टीएरिक एसीड एवं विटामिन पाया जाता है।
आइए जानते हैं चिरौंजी से होने वाले फायदों के बारे में-
- प्रोटीन की कमी को दूर करने में -
दूध में चिरौंजी की खीर बनाकर खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होती है।
- शरीर की कमजोरी को दूर करने में -
पांच से दस ग्राम चिरौंजी पीसकर उसमें मिश्री मिलाकर दूध के साथ खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।
- खांसी जुकाम को दूर करने में -
5 से 10 ग्राम चिरौंजी की गिरी हल्का सा सेक लें। पांच मिनट रखने के बाद इसे पीसकर लें। अब इसमें आधा से एक कप दूध मिलाकर उबाल लें। उबालने के बाद इसमें आधा चम्मचा इलायची पाउडर और थोड़ी सी चीनी मिलाकर पिलाने से खांसी तथा जुकाम ठीक हो जाते हैं।
- मुहासे दूर करने में -
चिरौंजी को गुलाब जल में पीसकर चेहरे पर लगाने से मुंहांसे ठीक होते हैं। इससे त्वचा चमकदार बनती है और एजिंग से भी बची रहती है।
- कफ को ठीक करने में -
बेमौसम होने वाली कफ से छुटकारा पाने के लिए पांच से दस ग्राम चिरौंजी की गिरी को खाने से तथा चिरौंजी को दूध में पीसकर मालिश करने से लाभ होता है।
Published on:
16 Jan 2015 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
