नारियल पानी में मिलाकर पिएं सब्जा के बीज, तेजी से घटेगा वजन
आधुनिक जीवनशैली और अनियमित दिनचर्या की वजह से मोटापा से ज्यादातर लोग परेशान हैं। ऑफिस में घंटों बैठने की वजह से शारीरिक गतिविधि कम होने की वजह से वजन बढ़ जाता है। वजन कम करने के लिए स्वस्थ आहार के साथ-साथ जीवनशैली महत्वपूर्ण हैं। सुबह के समय का रूटीन और मॉर्निंग ड्रिंक मोटापा कम करने में बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप सुबह एक हेल्दी मॉर्निंग ड्रिंक का सेवन करते हैं तो वजन तेजी से घटना शुरू हो जाएगा।