12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानें हरा धनियां के फ़ायदे

हरे धनिया का प्रयोग सब्जियों और ताजे सलाद में किया जाता है। इसकी चटनी भी बनती है । साथ ही सब्जियों के सजावट में भी काफी प्रयोग में आता है। पर आज हम आपको आपके सेहत पर होने वाले हरे धनिए के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
जानें हरा धनियां के फ़ायदे

Health Benefits of Coriander Haree

नई दिल्ली। भारतीय खानपान में हरे धनिया का उपयोग सदियों से होता आ रहा है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद होता है। इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल आदि पाया जाता है। इसके अलावा हरे धनिया के पत्‍ती में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थियामीन, पोटोशियम और विटामिन सी भी पाया जाता हैं। हरा धनिया पेट की समस्‍याओं के लिए बहुत फायदेमंद है, यह पाचनशक्ति बढ़ाता है।

खाने को पचाने में मदद करें
हरा धनिया पेट की समस्‍याओं का निवारण करता है, यह पाचनशक्ति बढ़ाता है। धनिया की ताजी पत्‍तों को छाछ में मिलाकर पीने से बदहजमी, मतली, पेचिश और कोलाइटिस में आराम मिलता है। हरा धनिया, हरी मिर्च, कसा हुआ नारियल और अदरक की चटनी बनाकर खाने से अपच के कारण पेट में होने वाले दर्द से आराम मिलता है।

मस्‍सों से मुक्ति दिलाये
मस्‍सों से मुक्ति के लिए हरा धनिया एक कारगर उपाय है। इस उपाय को करने के लिए हरे धनिया को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसे रोजाना मस्सों पर लगाएं।

आंखों की रोशनी तेज करे
नियमित रूप से हरे धनिये का प्रयोग अपने खाने में करने से आंखों की रोशनी बढ़ने लगती है। क्‍योंकि हरे धनिये में विटामिन 'ए' भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों के लिए बहुत आवश्‍यक होता है।


त्‍वचा के लिए लाभकारी
एक चम्मच धनिया के जूस को चुटकी भर हल्दी के साथ मिलाकर मुंहासे पर लगाना लाभप्रद होता है। चेहरे पर तिल होने पर रोजाना हरे धनिए की पत्तियों को रगडऩे से लाभ होता है