8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Tips: दूध में सौंफ मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में होता है फायदेमंद

Health Tips: दूध में सौंफ मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सौंफ और दूध कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होते हैं। दूध में सौंफ मिलाकर पीने से पाचन तंत्र के साथ-साथ हड्डियां भी मजबूत होती है।

2 min read
Google source verification
Health Tips: दूध में सौंफ मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में होता है फायदेमंद

Health benefits of drinking fennel milk for digestion

Health Tips: दूध का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। छोटे से लेकर बड़े बुजुर्ग को दूध पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन दूध में सौंफ मिलाकर पीने से सेहत को दोगुने फायदे मिलते हैं। क्योंकि दूध और सौंफ दोनों ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होते हैं। इसलिए अगर आप दूध में एक चम्मच सौंफ मिलाकर पीते हैं, तो इससे सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। दूध में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन के, विटामिन ई, प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं। तो वहीं, सौंफ में विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, सोडियम और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं दूध में सौंफ मिलाकर पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

दूध में सौंफ मिलाकर पीने के फायदे

1. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए दूध में सौंफ मिलाकर पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सौंफ में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज और एसिडिटी की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: अगर आप भी अपनी किडनी को रखना चाहते हैं हमेशा स्वस्थ, रोजाना पिएं ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स

2. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए दूध में सौंफ मिलाकर पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सौंफ में पाए जाने वाले गुण शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें फाइबर भी मौजूद होता है, जिसकी वजह से वजन कम करने में मदद मिलती है।

3. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध में सौंफ मिलाकर पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध में प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। तो वहीं, सौंफ में भी कैल्शियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: वजन कम करने के लिए जरूर पिएं जीरे का पानी, जानें इसके कमाल के फायदे

4. आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दूध में सौंफ मिलाकर पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध और सौंफ में पाए जाने वाले गुण आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।