
Health benefits of drinking goat milk for bone and heart
Goat Milk Benefits: आमतौर पर लोग गाय और भैंस का दूध को पीना पसंद करते है, लेकिन बकरी का दूध भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। जी हां, बकरी के दूध का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। गाय के दूध के मुकाबले बकरी के दूध में सेलेनियम, नियासिन और विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है। साथ ही बकरी के दूध में विटामिन बी, विटामिन डी, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और कॉपर जैसे पोषक तत्त्व के गुण पाए जाते है, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते है। बकरी का दूध पीने से इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। तो आइए जानते है बकरी के दूध का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
बकरी के दूध के फायदे
1. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बकरी के दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। बकरी का दूध कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: दूध में मुनक्का डालकर खाने से सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे, हड्डियां होती है मजबूत
2. दिल को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बकरी के दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। बकरी के दूध में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। साथ ही बकरी के दूध में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी कम होती है। जिससे दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।
3. इम्यूनिटी को बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए बकरी के दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। बकरी का दूध शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने को बढ़ाता है, जिससे शरीर कई बीमारियों से दूर रहती है। साथ ही बकरी का दूध एलर्जी के लिए भी फायदेमंद है।
यह भी पढ़े: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने से लेकर पेट की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है आलू का रस, जानें अन्य फायदे
4. सूजन को कम करने में फायदेमंद
सूजन को कम करने के लिए बकरी के दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। बकरी के दूध में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। बकरी का दूध पीने से शरीर की सूजन, पेट में सूजन और आंतों की सूजन अपने आप काफी कम हो जाती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
22 Aug 2022 11:46 am
Published on:
22 Aug 2022 11:45 am

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
