8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Curd Benefits: रोज सुबह खाली पेट दही खाने के है कमाल के फायदे, पेट से जुड़ी समस्याएं होती है दूर

Curd Benefits: रोज सुबह खाली पेट दही का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दही कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है। सुबह खाली पेट दही का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं।

2 min read
Google source verification
Curd Benefits: रोज सुबह खाली पेट दही खाने के है कमाल के फायदे, पेट से जुड़ी समस्याएं होती है दूर

Health benefits of eating curd on empty stomach in the morning

Curd Benefits: दही का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। लेकिन रोज सुबह खाली पेट दही का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। दही कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसमें विटामिन सी और कैल्शियम की भरपूर मात्रा में पाई जाती है। दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इसलिए सुबह खाली पेट दही खाने से आंतों में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है और पाचन की क्रिया तेज हो जाती है। इससे आंतों में जमा गंदगी को ये बैक्टीरिया जल्दी साफ कर देते हैं और गंदगी मल के रूप में बाहर निकल जाती है। इसलिए सुबह खाली पेट दही का सेवन जरूर करना चाहिए। जिससे आपका हमेशा पेट स्वस्थ रहता है। तो आइए जानते हैं दही का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

सुबह खाली पेट दही खाने के फायदे

1. पाचन के लिए फायदेमंद
रोज सुबह खाली पेट दही का सेवन करना पाचन के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पाचन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही ये पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। दही का सेवन करने से पेट को ठंडक मिलती है और पेट भी साफ रहता है।
यह भी पढ़े: इम्यूनिटी और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए करें पपीते का सेवन, रहेंगे हमेशा स्वस्थ

2. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए रोज सुबह खाली पेट दही का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं। साथ ही दही में कई सारे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये शरीर को बीमारियों से भी बचाने में मदद करते हैं।

3. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रोज सुबह खाली पेट दही का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में विटामिन डी, कैल्शियम, प्रोटीन के गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में करें इन 4 ड्रिंक्स को शामिल

4. तुरंत ग्लूकोज देने में फायदेमंद
शरीर में तुरंत ग्लूकोज पाने के लिए रोज सुबह खाली पेट दही का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सुबह खाली पेट दही खाने से शरीर को तुरंत ग्लूकोज मिलता है, जो आपको दिनभर एक्टिव रखने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।