12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Egg Health Benefits: केवल प्रोटीन ही नहीं अन्य पोषक तत्वों से भरपूर अंडे के कई फायदे

Egg Health Benefits: शरीर में ऊर्जा की पूर्ति, तनाव को दूर करने तथा बालों को स्वस्थ बनाने के अलावा अंडे का सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभदायक होता है।

2 min read
Google source verification
egg.jpg

नई दिल्ली। Egg Health Benefits: प्रोटीन का जबरदस्त स्रोत माने जाने वाला अंडा विटामिन ए, बी, विटामिन ई, विटामिन डी तथा विटामिन B12 से भी भरपूर होता है। अंडे में मौजूद अमीनो एसिड कई शारीरिक कमियों की पूर्ति करते हैं। सुबह के समय नाश्ते में अंडे का सेवन आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रख सकता है। आइए जानते हैं कि अगर आप अपने आहार में अंडा शामिल करते हैं तो आपको कौन-कौन से लाभ हो सकते हैं:

1. स्वस्थ और सुंदर त्वचा:
चेहरे की कांति बढ़ाने के अलावा त्वचा में कसाव लाने के लिए भी अंडे का उपयोग बेहतर माना जा सकता है। अगर आपको झुर्रियों की समस्या है तो आप अंडे की जर्दी को फेसपैक या मास्क की तरह उपयोग कर सकते हैं।

2. मानसिक शक्ति:
हमारे मस्तिष्क के लिए अंडे में पाए जाने वाले ओमेगा 3, विटामिन्स और फैटी एसिड बहुत फायदेमंद होते हैं। अंडे में पाया जाने वाला कोलीन हमारी याददाश्त बढ़ाने के अलावा दिमाग को सकारात्मक रूप से सक्रिय भी रखता है, जिससे हम बेहतर ढंग से काम कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें:

3. स्तन कैंसर में:
आज के समय में महिलाओं में स्तन कैंसर की संभावना में इजाफा हो रहा है। इसलिए महिलाओं में स्तन कैंसर की संभावना को कम करने के लिए भी रोजाना आहार में अंडे का सेवन करना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। साथ ही यह हमारी कार्य करने की क्षमता में भी बढ़ोतरी करता है।

4. आंखों की देखभाल:
विशेषज्ञों के अनुसार आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने तथा मोतियाबिंद के खतरे को कम करने में भी अंडे का सेवन अच्छा माना जाता है। क्योंकि रेटिना को मजबूत बनाने में अंडे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कारगर होते हैं।

5. गर्भावस्था में:
खनिज लवणों से युक्त अंडा गर्भावस्था के दौरान भी एक फायदेमंद आहार है। यदि गर्भावस्था के दौरान महिलाएं अंडे का सेवन करते हैं तो यह गर्भस्थ शि‍शु के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अच्छा होता है। इस दौरान चिकित्सक भी महिलाओं के शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए अंडा खाने की सलाह देते हैं।