5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Green Apple Benefits: आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है हरा सेब, जानें इसके अद्भुत फायदे

Green Apple Benefits: हरे सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हरा सेब कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। हरा सेब का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

2 min read
Google source verification
Green Apple Benefits: आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है हरा सेब, जानें इसके अद्भुत फायदे

Health benefits of eating green apple in hindi

Green Apple Benefits: सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन लाल सेब के अलावा हरे सेब का सेवन करने से भी सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। हरे सेब में विटामिन ए, विटामिन के, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कॉपर, आयरन और जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हरे सेब का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही इसका सेवन करने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। तो आइए जानते हैं हरे सेब का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

हरा सेब खाने के फायदे

1. आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हरे सेब का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरे सेब में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही ये आंखों के देखने की क्षमता को और बेहतर करता है।
यह भी पढ़े: कांटेदार नागफनी के भी हैं कई अनगिनत फायदे, वजन कम करने में होता है सहायक

2. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हरे सेब का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरे सेब में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

3. टाइप-2 डायबिटीज में फायदेमंद
टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए हरे सेब का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरे सेब में लाल सेब की तुलना में चीनी की मात्रा कम होती है और फाइबर कहीं ज्यादा होता है, जो टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: मोठ की दाल खाने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कब्ज की समस्या से मिलती है राहत

4. पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए हरे सेब का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरे सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।