
Health benefits of eating jaggery with curd in hindi
Jaggery With Curd Benefits: दही और गुड़ का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। दही और गुड़ कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। लेकिन जब दही में गुड़ मिलाकर सेवन करते है तो लाभ दोगुने बढ़ जाते हैं। दही में गुड बैक्टीरिया, विटामिंस, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो वहीं गुड़ में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम, मैंगनीज और कॉपर की भरपूर गुण पाए जाते है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। दही और गुड़ का एक साथ सेवन करने से खून की कमी दूर होती है। साथ ही इनका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरूस्त होता है। तो आइए जानते हैं दही में गुड़ मिलाकर सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
दही के साथ गुड़ मिलाकर खाने के फायदे
1. खून की कमी को दूर करने में फायदेमंद
खून की कमी को दूर करने के लिए दही के साथ गुड़ मिलाकर सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही और गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसके सेवन से शरीर में हिमोग्लोबिन स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।
यह भी पढ़े: कौंच के बीज के भी है कमाल के फायदे, वजन कम करने में होता है फायदेमंद
2. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए दही के साथ गुड़ मिलाकर सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही और गुड़ का एक साथ सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। जिससे एसिडिटी, कब्ज, पेट फूलने, गैस, अपच और पेट संबंधी समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
3. सर्दी-जुकाम को दूर करने में फायदेमंद
सर्दी-जुकाम को दूर करने के लिए दही के साथ गुड़ मिलाकर सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गुड़ में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज और कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही ये शरीर को कई आम बीमारियों से दूर रखते हैं।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट नीम के पत्ते खाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में होता है सहायक
4. महिलाओं के लिए फायदेमंद
दही के साथ गुड़ मिलाकर सेवन करना महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही के साथ गुड़ मिलाकर खाने से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा ये महिलाओं को होने वाली एनीमिया की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
28 Aug 2022 01:28 pm
Published on:
28 Aug 2022 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
