
Health benefits of eating jaggery with roasted gram for bones
Gud and Chana Benefits: गुड़ और भुने चने का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलता है। लेकिन जब भुने चने के साथ में गुड़ का सेवन किया जाता है तो इसके लाभ कई गुना बढ़ जाते हैं। गुड़ प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे अन्य पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं। तो वहीं चना में विटामिन बी, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट जैसे कई अन्य पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। गुड़ और चने में पाए जाने वाले पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये कब्ज की समस्याओं को भी दूर करने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं भुने चने के साथ गुड़ का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
गुड़ और चना खाने के फायदे
हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भुने चने के साथ गुड़ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। गुड़ और चने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: गिलोय का जूस तनाव को दूर करने के लिए है रामबाण इलाज, रहेंगे कई बीमारियों से कोसों दूर
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए भुने चने के साथ गुड़ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। गुड़ और चने में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए भुने चने के साथ गुड़ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। गुड़ और चने में फाइबर के गुण पाए जाते हैं। जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी कम लगती है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर पाचन को बेहतर बनाने में मददगार होता है दूध का छेना, जानें अन्य फायदे
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
13 Aug 2022 01:08 pm
Published on:
13 Aug 2022 01:07 pm

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
