13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Makhana With Milk Benefits: दूध में मखाना मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे, पेट संबंधी समस्याओं से दिलाता है राहत

Makhana With Milk Benefits: दूध में मखाना मिलाकर सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दूध और मखाना कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। दूध में मखाना मिलाकर खाने से पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।

2 min read
Google source verification
Makhana With Milk Benefits: दूध में मखाना मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे, पेट संबंधी समस्याओं से दिलाता है राहत

Health benefits of eating makhana with milk in hindi

Makhana With Milk Benefits: दूध और मखाना का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। दूध और मखाना कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। लेकिन जब दूध में मखाना मिलाकर सेवन करते है तो लाभ दोगुने बढ़ जाते हैं। मखाना में कैलोरी और फैट की मात्रा काफी कम होती है। साथ ही मखाना में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, एंटी ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो वहीं दूध में विटामिन डी, प्रोटीन, कैल्शियम की भरपूर गुण पाए जाते है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। दूध और मखाना का एक साथ सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही इनका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरूस्त होता है। तो आइए जानते हैं दूध में मखाना मिलाकर सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

दूध में मखाना मिलाकर खाने के फायदे

1. पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए दूध में मखाना मिलाकर सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मखाना में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। साथ ही दूध और मखाना में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है, जो पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज, पेट दर्द और ब्लोटिंग आदि समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: इसबगोल पेट की समस्याओं के लिए है रामबाण, जानें इसके अद्भुत फायदे

2. दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद
दिल को स्वस्थ रखने के लिए दूध में मखाना मिलाकर सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मखाना में एल्केलाइड नामक तत्व पाया जाता है, जो हार्ट संबंधी खतरे से बचाने में मदद करता है। जिससे दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

3. कमजोरी को दूर करने में फायदेमंद
कमजोरी को दूर करने के लिए दूध में मखाना मिलाकर सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध और मखाना में प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शारीरिक कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इनका सेवन करने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।
यह भी पढ़े: खसखस खाने के है ये अद्भुत फायदे, कब्ज की समस्या को करता है दूर

4. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध में मखाना मिलाकर सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध और मखाना में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इनका सेवन करने से कमजोर हड्डियों की समस्या से भी राहत मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।