5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Benefits of Eating Roasted Gram: क्या आपको पता है भुना चना खाना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है

Benefits of Eating Roasted Gram: भुने हुए चने को गरीबों का बादाम भी कहा जाता है। भुने चने कई सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो वजन कम करने के साथ शरीर को कई सारी अन्य समस्याओं से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ये पुरुषों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। जिन लोगों को खून की कमी रहती है उन्हें भुने चनों का सेवन करना चाहिए।

2 min read
Google source verification
Benefits of Eating Roasted Gram: क्या आपको पता है भुना चना खाना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है

Health benefits of eating roasted gram

नई दिल्ली। Benefits of Eating Roasted Gram: भुने हुए चने खाने से शरीर को जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ होता है। भुने हुए चने को गरीबों का बादाम भी कहा जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पेट की समस्या हो या बढ़े हुए वजन की दिक्कत, भुने चने खाने से कई सारी समस्याएं आसानी से दूर की जा सकती हैं। जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती हैं उन्हें आहार विशेषज्ञ भुने हुए चने के साथ गुड़ का सेवन करने की सलाह देते हैं। नियमित तौर पर एक मुट्ठी भुना चना खाने से कई शारीरिक बीमारियों से छुटाकरा मिलता है।

यह भी पढ़े: जरूरत से ज्यादा ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है

ये पुरुषों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। जिन लोगों को खून की कमी रहती है उन्हें भुने चनों का सेवन करना चाहिए। इससे एनीमिया की कमी को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं इसे इम्यूनिटी के लिए भी अच्छा माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको भुने चने खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।

भुना चना खाने के फायदे

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद :

भुने हुआ चने, ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में सहायक हो सकते हैं। यह कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला आहार है साथ ही इसमें फाइबर की मात्रा भी अधिक पाई जाती है, यही कारण है कि डायबिटीज रोगियों के लिए यह एक उपयुक्त आहार माना जा सकता है। शुगर के रोगियों को आहार में भुने हुए चने को शामिल करना चाहिए।

मोटापा घटाए :

अगर आप या आपके परिवार में कोई मोटापे से ग्रस्त हैं तो भुने हुए चने खाना उनके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। रोजाना भुने हुए चने खाने से मोटापे की समस्या में राहत मिलती है। इसका सेवन शरीर से अतिरिक्त चर्बी को पिघलाने में मदद करता है।

यह भी पढ़े: जानें अदरक का छिलका आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है

इम्यूनिटी :

भुने चने में कई विटामिन्स और मिनरल पाए जाते हैं जो सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। चने खाने से डायजेस्टिव सिस्‍टम को मजबूत बनाया जा सकता है, इतना ही नहीं ये इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मदद कर सकते हैं।

एनीमिया के मरीजों के लिए फायदेमंद :

ज्यादातर महिलाओं में खून की कमी होती है, इससे बचने के लिए डाइट में भुना चना शामिल करें। चना एनिमिया के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। भुने चने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। चने में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर में खून की कमी को दूर करती है।

पाचन स्वस्थ रखने में :

आजकल लोगो में पाचन स्वास्थ्य को लेकर कई समस्या होती रहती है। इसका मुख्य कारण भोजन में जंक फ़ूड अधिक खाना होता है। मैदे से बने पिज्जा, पाव पाचन ठीक से नहीं होते है और पाचन स्वास्थ्य को ख़राब भी करते है। इसलिए आपको इनकी जगह भुने चने खाना चाहिए। चने में अच्छी मात्रा में फाइबर व प्रोटीन होता है जो आपके वजन को कम करने में मदद करता है। चने में फाइबर होने से पाचन स्वास्थ्य मजबूत होता है। इसके अलावा पाचन से जुडी समस्या है तो उनको भी दूर कर देता है।