17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amazon के इंजीनियर राकेश की Heart Attack से मौत, 40 थी उम्र, डॉक्टर की सलाह- युवा कराएं ये 7 जांच

Amazon Engineer Dies of Heart attack : अमेजन में 17 से काम कर रहे 40 साल के इंजीनियर की मौत हार्ट अटैक से हो गई। आइए. डॉ. हिमांशु गुप्ता से समझते हैं कि युवा हार्ट अटैक से बचने के लिए कौन से टेस्ट कराने चाहिए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ravi Gupta

Mar 17, 2026

Heart attack News, Heart attack In India, Heart attack Latest News, Heart attack in 40 age,

हार्ट अटैक से मृत राकेश की फाइल फोटो | Photo - TOI and Patrika

Amazon Engineer Dies of Heart attack : अमेजन के एक कर्मचारी की मौत अचानक हो गई। मृतक का नाम टी राकेश (40) बताया जा रहा है तो तेलंगाना का है। रविवार की रात वर्जिनिया, यूएसए में अचानक हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। राकेश करीब 17 वर्ष से अमेजन के साथ कार्यरत है। अपने परिवार के साथ वहीं पर रहता है। युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक का ये एक और नया मामला है। इसको लेकर हमने डॉ. हिमांशु गुप्ता से बात की, जिन्होंने कुछ हार्ट हेल्थ चेकअप कराने की सलाह दी है।

राकेश के परिवार ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि राकेश वर्जीनिया में अपने निवास पर था। वहीं, पर वो अचेत होकर गिर पड़ा और फिर जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत करार दिया। बता दें, वहां साथ में राकेश के जुड़वा बच्चे और पत्नी हैं।

Heart Health Test | 40 की उम्र के बाद हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी जांच

डॉ. गुप्ता ने सलाह दी कि युवाओं में हार्ट अटैक या दिल की अन्य बीमारियों के मामले देखने को मिल रहे हैं। अगर समय-समय पर जांच कराई जाए तो इनको टाला जा सकता है। इसलिए, अगर आपकी उम्र 40 की है तो ये जांच अवश्य कराएं-

  • ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग (Blood Pressure Monitoring): इसे नियमित रूप से जांचना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि उच्च रक्तचाप (Hypertension) के अक्सर कोई लक्षण दिखाई नहीं देते।
  • लिपिड प्रोफाइल / कोलेस्ट्रॉल पैनल (Lipid Profile): यह रक्त में वसा के स्तर को प्रबंधित करने के लिए कुल कोलेस्ट्रॉल, LDL (खराब), HDL (अच्छा) कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को मापता है।
  • ब्लड ग्लूकोज / डायबिटीज स्क्रीनिंग (Blood Glucose/Diabetes Screen): यह 'फास्टिंग ब्लड शुगर' या HbA1c का आकलन करता है, क्योंकि उम्र के साथ मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है।
  • इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG/EKG): हृदय की विद्युत गतिविधि (electrical activity) को रिकॉर्ड करने के लिए एक त्वरित और दर्द रहित परीक्षण।
  • बॉडी मास इंडेक्स (BMI) और कमर की माप (Waist Circumference): इसका उपयोग वजन और मोटापे के जोखिम को ट्रैक करने के लिए किया जाता है, जो सीधे तौर पर हृदय रोग से जुड़ा है।
  • ट्रेडमिल टेस्ट (TMT) / स्ट्रेस टेस्ट: यह शारीरिक तनाव की स्थिति में आपके हृदय के प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है।
  • इकोकार्डियोग्राम (Echocardiogram): यदि आवश्यक हो, तो इस जांच को कराया जाता है।

इन जांच को साल में कम से कम 1 बार कराना आवश्यक है। हालांकि, बीपी की जांच आप मासिक तौर पर कर सकते हैं। अगर आपको कुछ लक्षण दिखते हैं तो आपको बिना देरी किए डॉक्टर से मिलना चाहिए।