12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Benefits of Sesame Laddu: सर्दियों के मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए खाएं तिल के लड्डू

Benefits of Sesame Laddu: सर्दियों में तिल के लड्डू खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तिल में जिंक, आयरन, विटामिन बी6, विटामिन ई और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। तिल शरीर में गर्मी पैदा करते हैं और हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं। तिल के लड्डू को खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

2 min read
Google source verification
Health Tips: सर्दियों के मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए खाएं तिल के लड्डू

Health benefits of eating sesame laddu in winter

नई दिल्ली। Benefits of Sesame Laddu: सर्दियों में तिल के लड्डू खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तिल का लड्डू सर्दियों के मौसम में हर घर-घर में बनाया जाता है। सर्दियों के मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। जो हेल्थ के लिए नुकसानदाक हो सकता है। ऐसे में आपको सर्दियों के मौसम में उन चीजों का सेवन करना चाहिए जो आपकी सेहत को हर तरह से फायदा पहुंचाए। तिल के बीज विशेष रूप से कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये मिनरल नई हड्डियों को बनाने और हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तिल के लड्डू डाइजेशन सिस्टम को सही करता है और इसके साथ इन लड्डू को खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। तिल के लड्डू लंग्स और बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने का भी काम करता है। तिल खाने के अलग-अलग फायदे होते हैं और इसे सर्दियों में ज्यादा इसलिए खाते हैं क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है जो सर्दियों में ही फायदा करती है। आइए जानते हैं सदियों में तिल के लड्डू खाने के फायदे के बारे में।

तिल के लड्डू खाने के फायदे

कब्ज के लिए फायदेमंद :

अगर किसी को कब्ज की समस्या होती है तोआपके लिए काले तिल किसी औषधी से कम नहीं होते हैं। तिल के बीज में हाई फाइबर पाया जाता है और इसके बीज का सेवन करने से कब्ज जैसी समस्या खत्म हो सकती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद :

अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं तो ऐसे में आप तिल को अपनी डाइट में शामिल जरुर करें क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम के गुण पाए जाते हैं। तिल के लड्डू का सेवन करना हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। तिल के लड्डू हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद कर सकते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद :

तिल के लड्डू खाने से शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। एक तरफ इसे खाने शरीर की दुर्बलता दूर होती है, दूसरी तरफ इससे डिप्रेशन और टेंशन से निजात पाने में भी मदद मिलती है।

एनर्जी के लिए फायदेमंद :

अगर आप काम करते समय थकावट महसूस करते हैं तो तिल का सेवन किसी ना किसी रूप में करें। तिल में ओमेगा-6 जैसे हेल्दी फैट के अलावा फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है जो शरीर को एनर्जी देने में मदद कर सकते हैं।

मासिक धर्म के लिए फायदेमंद :

महिलाओं में होने वाली मासिक धर्म संबंध परेशानियों में यह लाभकारी होते है। न केवल यह दर्द में आराम दिलाते हैं, बल्कि मासिक धर्म को भी निर्बाध करता है।