14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Soaked Raisins Benefits: सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से होते है ये अद्भुत फायदे, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में होता है सहायक

Soaked Raisins Benefits: सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। किशमिश कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। भीगी हुई किशमिश ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

2 min read
Google source verification
Soaked Raisins Benefits: सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से होते है ये अद्भुत फायदे, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में होता है सहायक

soaked raisins benefits on empty stomach in the morning

Soaked Raisins Benefits: किशमिश का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। किशमिश एक सूखा मेवा है। किशमिश को एनर्जी का पावरहाउस कहा जाता है। किशमिश में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन किशमिश को भिगोकर सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसके अलावा किशमिश को भिगोकर इस्तेमाल करने से इसकी तासीर ठंडी हो जाती है। सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। साथ ही ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि किशमिश में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही ये हाइपरटेंशन से बचाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करने मिलते हैं अनगिनत फायदे, सेहत और स्किन के लिए होता है फायदेमंद

हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि किशमिश में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।

शरीर में खून की कमी को दूर करने में फायदेमंद
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होता है। जिससे खून की कमी नहीं होती है। रोजाना सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर में खून की कमी दूर होगी।
यह भी पढ़े: बेल का जूस पीने के हैं कमाल के फायदे, गर्मियों से मिलती है राहत

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल