
Health benefits of fruits peels
नई दिल्ली। कहा जाता है अच्छी सेहत के लिए डाइट की स्पेशल केयर करने कि जरूरत होती है। वहीं डाइट में हरी सब्जियां और फल ये दोनों ही अहम रोल निभाते हैं। यदि आप रोजाना फलों का सेवन करते हैं तो इससे सेहत दुरुस्त रहती है वहीं बीमारी का खतरा भी काफी कम हो जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि फल ही नहीं बल्कि इनके छिलकों में भी बेहद महत्वपूर्ण तत्त्व पाए जाते हैं। जो कि हमारे स्वास्थ्य को फिट रखने में मदद करते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ फलों के छिलकों से जुड़ी महवपूर्ण चीजें बताएंगें। ये न केवल हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं बल्कि स्किन को भी अनेकों लाभ पहुंचाते हैं। आप भी जानिए इनके बारे में।
संतरे का छिलका
संतरा ये विटामिन सी कि मात्रा से भरपूर होता है। संतरे के रोजाना सेवन से शरीर में कई तरीके कि बीमारियां दूर रहती हैं। वहीं ये त्वचा को ग्लो बना के रखने में भी सक्षम होता है। संतरा के साथ यदि आप इसके छिलके का प्रयोग करते हैं ये त्वचा में मौजूद दाग-धब्बों, टैनिंग को हटाने में मदद करता है। संतरे के छिलके को इस्तेमाल करने के लिए सबसे आप इसे सूखा के पाउडर बना लें, फिर इस पाउडर में हल्दी और नींबू के एक चम्मच रस को मिला के पेस्ट रेडी कर लें और इसे अपने चेहरे में लगा लें। सूखे हुए छिलके को आप कहीं स्टोर करके भी रख सकते हैं। क्योंकि ये जल्दी खराब नहीं होते हैं।
केले का छिलका
केले की बात करें तो यदि आप इस फल का रोजाना सेवन करते हैं तो वेट को बढ़ाने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी स्टॉन्ग रखता है। केला खाने के बाद इसका छिलका भी वहीं बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। केला टैनिंग से छुटकारा दिलाने में सक्षम होता है। केला खाने के बाद आप इनके छिलके को फेकें नहीं बल्कि अपनी स्किन में इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसके छिलकों को अपने फेस पर हल्के-हल्के हाथों से लगाएं फिर फेस को वाश करें। इसके इस्तेमाल से चेहरे में टैनिंग जैसी समस्या कम हो जाएगी।
आम का छिलका
आम जहां खाने में सबको बेहद भाते हैं वहीं इसके छिलके भी कमाल के लाभदायक होते हैं। इसके छिलके को यदि आप फेस में यूज़ करते हैं तो इससे झुर्रियों जैसी समस्या कम हो जाती है। आम खाने के बाद इसके बचे हुए छिलकों का आप पेस्ट बना लें फिर इसे स्किन में अप्लाई करें। इससे त्वचा को काफी हद तक लाभ मिलेगा। वहीं यदि आप मुहासों जैसी समस्या से ग्रसित रहते हैं तो भी आम के छिलके आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। और फायदों के लिए इसके छिलके के साथ गुलाबजल या एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
नींबू का छिलका
नींबू का छिलका स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में लाभदायक होता है। नींबू का छिलका टैनिंग जैसी समस्याओं को दूर कर सकता है। आप अपनी स्किन में इसके छिलके को घिस सकते हैं। इसके आलावा आप नींबू के छिलके को पीसकर इसका पेस्ट बना के स्किन पैक की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस पैक को आप हफ्ते में कम से कम दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
Published on:
27 Oct 2021 02:34 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
