1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Benefits of Garlic Oil: लहसुन तेल के फायदे, जानें इसे बनाने का सही तरीका

Benefits of Garlic Oil: जैसे लहसुन से अनेकों स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं वैसे ही लहसुन का तेल कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं में गुणकारी होता है। आइए जानते हैं लहसुन के तेल से होने वाले फायदे के बारे में।

2 min read
Google source verification
garlic_oil.jpg

लहसुन में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसलिए शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए लहसुन का सेवन बहुत ही फायदेमंद रहता है। लहसुन के तेल को पुराने जमाने से इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। जैसे लहसुन से अनेकों स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं वैसे ही लहसुन का तेल कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं में गुणकारी होता है। लहसुन के तेल में एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण मौजूद हैं, जो शरीर को कई प्रकार के संक्रमण से बचाने का काम करते हैं। इस तेल का उपयोग मुंहासे, दांत दर्द, कान दर्द, हृदय रोग और हाई कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में लाभकारी होता है। आइए जानते हैं लहसुन के तेल से होने वाले फायदे के बारे में।

बालों के लिए फायदेमंद

लहसुन तेल में मौजूद पोषक तत्व आपके बालों का झड़ने से रोकने में मददगार होता है। इसमें सल्फर, विटामिन ई, विटामिन सी और विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व बालों के विकास और स्कैल्प के बेहतर के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। साथ ही यह बालों को टूटने से रोकता है और बाल को जड़ से मजबूत बनाता है। इस तेल में ऐसे एंटिफंगल गुण मौजूद होते हैं जो डैंड्रफ पैदा करने वाले संक्रमण से बचा सकता है।

यह भी पढ़ें:Home Remedies for Gray Hair: उम्र से पहले आपके बालों को सफेद होने से रोकता है लौकी का तेल, जानें इसे बनाने का तरीका

दांत दर्द से दिलाए छुटकारा

अगर आप भयानक दांत दर्द से पीड़ित हैं तो आपके लिए लहसुन का तेल फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक रूई के टुकड़े पर लहसुन के तेल की कुछ बूंद लें और प्रभावित दांत पर 10-30 मिनट तक रखें। बेहतर परिणाम के लिए इस प्रक्रिया को दिन में कम से कम 2-3 बार दोहराएं। इसमें मौजूद एलिकिन यौगिक न केवल दांत दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है, बल्कि बैक्टीरिया के संक्रमण को भी कम करता है और दांतों में कैविटी को रोकता है।

त्वचा के लिए लाभदायक

लहसुन तेल का उपयोग त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए भी किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफंगल गुण आपके त्वचा को बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं। त्वचा पर किसी भी तरह का इंफेक्शन होने पर इसका उपयोग करना फायदेमंद रहता है। ये आपको तुरंत इंफेक्शन से राहत दिलाने में कारगर होता है। इसके साथ ही यह मुंहासों को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप चेहरे पर समय-समय पर इस तेल से मालिश करें, इससे मुंहासों के निशान कम होने में मदद मिलती है।

हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद

बढ़ती उम्र में हड्डियां अक्सर कमजोर हो जाती हैं। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए लहसुन के तेल का उपयोग करना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे रोजाना मालिश करने से हड्डियों में घनत्व बढ़ती है जिससे हड्डियां समय से पहले कमजोर नहीं होती हैं। ये आपको मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द से भी राहत दिलाता है।

यह भी पढ़ें:Spinach Juice:- कई बीमारियों में रामबाण है पालक का जूस, जानिए क्या हैं इसके फायदे

लहसुन का तेल बनाने की विधि :-

Story Loader