12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Benefits of Giloy : डायबिटीज कंट्रोल के साथ साथ गिलोय के स्वास्थ्य लाभ

Benefits of Giloy: गिलोय का रोजाना सेवन डायबिटीज के पेशेंट्स को फायदा पहुंचाने में लाभदायक हो सकता है। वहीं गिलोय अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसलिए जानते हैं इससे होने वाले अनेकों फायदों के बारे में।

3 min read
Google source verification
giloy health benefits

Health Benefits of Giloy

नई दिल्ली। गिलोय की बात करें तो ये एक आयुर्वेदिक हर्ब है,इसके रोजाना सेवन से शरीर से अनेकों बीमारियां दूर हो जाती हैं वहीं ये डायबिटीज के जैसी खतरनाक बीमारी को कंट्रोल में रखने में भी लाभदायक साबित होता है। गिलोय के सेवन से होने वाले और फायदों की बात करें तो ये इम्युनिटी को बूस्ट करने से लेकर अन्य बीमारियों को भी शरीर से दूर रखने में मददगार होता है। इसके रोजाना सेवन से रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जाती है। ये अनेकों पोषक तत्वों से भरपूर होता है जैसे कि एंटी ऑक्सीडेंट्स,एंटी बैक्टीरियल जो शरीर के साथ-साथ त्वचा को लाभ पहुंचाने में मददगार साबित हो सकता है।
इसलिए जानते हैं गिलोय के सेवन से होने वाले अनेकों फायदों के बारे में।

1.डायबिटीज के मरीजों के लिए होता है फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए गिलोय का सेवन फायदा पहुंचाने में गुणकारी साबित हो सकता है। इसके रोजाना सेवन से नैचुरली रूप से इन्सुलिन का उत्पादन होता है। बहुत सारे हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी ये मानना है कि गिलोय एक प्रकार से शरीर में ग्लाइसेमिक एजेंट के रूप में काम करता है। जो डायबिटीज जैसी अन्य गंभीर बीमारी को काबू में रखने में सक्षम होता है। डायबिटीज के पेशेंट्स को आमतौर पर ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फ़ूड का सेवन अधिक मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। वहीं ये शरीर में एक्स्ट्रा ग्लूकोज को बर्न करने में सहायक होता है साथ ही साथ डायबिटीज को भी बढ़ने नहीं देता है।

2.इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए
यदि आप गिलोय का रोजाना सेवन करते हैं तो इससे काफी हद तक आपकी इम्युनिटी लंबे समय तक बूस्ट रहती है। गिलोय का रोजाना सेवन इम्युनिटी के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है,वहीं ये एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे अनेकों गुणों से भी भरपूर होता है। गिलोय वहीं कोशिकाओं को भी लंबे समय तक स्वस्थ बना के रखने में सहायक होता है इससे दिल से जुड़ी बीमारियां दूर होती हैं। इसलिए गिलोय का तो आप सेवन करें हीं साथ ही साथ इसके जूस को भी अपनी रोजाना कि डाइट में जरूर शामिल करें।

3.आंखों की सेहत के लिए
गिलोय का सेवन आंखों की रोशनी को तेज बना के रखने में सहयक होता है वहीं इसके पौधे को आंखों के ऊपर लगा के रखने से आंखों की रोशनी तेज होती है और साथ ही साथ आंखों में ठंडक भी पहुंचती है। आंखों की अनेकों समस्याएं दूर करने के लिए और आंखों कि रोशनी को बढ़ा के रखने के लिए आप गिलोय का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गिलोय के पाउडर को पानी में उबाल लें फिर इसे ठंडा हो जाने दें अब इसके बाद हल्के हाथों से पलकों के ऊपर लगाएं। दस मिनट तक इसे लगा रहने दें फिर आंखों को ठन्डे पानी से धोएं। इससे आपके आंखों में जलन,दर्द आदि समस्या दूर हो जाएगी।

4.डायरिया की समस्या को दूर करने में
गिलोय का सेवन डायरिया की समस्या को भी दूर कर सकता है। डायरिया की समस्या होने पर आपको अनेकों दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इसके होने पर आप बहुत ही ज्यादा लो फील करते हैं और शरीर से भी अत्यधिक पानी निकल जाता है। इस समस्या के होने पर बार-बार उल्टी-दस्त के जैसे अनेकों समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है। ऐसे में यदि आप गिलोय के जूस का सेवन करते हैं तो वो इस समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।

5.पीलिया में भी होता है फायदेमंद
गिलोय का सेवन पीलिया के जैसी बीमारी को दूर करने में भी काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। पीलिया होने पर व्यक्ति के शरीर का रंग पीला पड़ जाता है वहीं उसके आंखों और नाखूनों का रंग भी पीला पड़ जाता है। पीलिया जैसी बीमारी होने पर शरीर के ऊपर स्पेशल केयर करने की जरूरत होती है वहीं डाइट का ध्यान रखने की भी जरूरत होती है। ऐसे में गिलोय का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। पीलिया बुखार को ठीक करने के लिए आप गिलोय के साथ इसके जूस का भी सेवन कर सकते हैं ये काफी ज्यादा फ़ायदेमन्द साबित होगा।