6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Benefits of Green Cardamom: बहुत गुणकारी है हरी इलायची, सेवन करने से मिलते हैं 5 बेहतरीन फायदे

Health Benefits of Green Cardamom: हमारे घर के किचन में पाए जाने वाली हरी इलायची हमारे खाने का स्वाद बढ़ती है। इसमें सिर्फ ये ही गुण नहीं है। इसमें कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। जिसके बारे में आपको जानना चाहिए। हरी इलायची में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Oct 03, 2023

green_cardamom.jpg

Health Benefits of Green Cardamom

Health Benefits of Green Cardamom: हमारे घर के किचन में पाए जाने वाली हरी इलायची हमारे खाने का स्वाद बढ़ती है। इसमें सिर्फ ये ही गुण नहीं है। इसमें कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। जिसके बारे में आपको जानना चाहिए। हरी इलायची में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। हरी इलायची में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। जो सेहत संबंधित बहुत सारी समस्याओं को दूर करने में कारगर हैं।

हार्ट को रखता है हेल्दी
हरी इलायची का रोजाना सेवन करने से हार्ट की बीमारियों से बचा जा सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होती है जो हार्ट को दुरुस्त रखने में मदद करती है। इससे हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम्स होने का खतरा कम हो जाता है।

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद है इलायची
हरी इलायची मुंह के दुर्गन्ध के साथ-साथ ओरल इंफेक्शन, कैविटी और स्वेलिंग को दूर करने में अहम भूमिका निभाती है। ओरल हेल्थ को दूर करने के लिए रोजाना इलायची का सेवन कर सकते हैं।

लिवर के लिए फायदेमंद है इलायची
हरी इलायची हमारे लिवर को हेल्दी रखती है। हरी इलायची में डिटॉक्सीफाइंग एजेंट पाए जाते हैं। जो टॉक्सिन को बाहर निकालकर लिवर संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करता है।


कैंसर से बचाव करती है इलायची
कैंसर जैसी खतरनाक रोग से बचाव में हरी इलायची अहम भूमिका निभाती है। इसमें एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो कैंसर सेल्स को कम करती है।

कोलेस्ट्रॉल और हाइपरटेंशन कंट्रोल करती है
हरी इलायची कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में अच्छा रोल निभाती है। इसके साथ ही ये हाई बीपी की दिक्कत को भी नियंत्रित करने का काम करती है। इन दोनों दिक्कतों से जूझ रहे व्यक्ति के लिए हरी इलायची खाना बेहतर हो सकता है।