सेहत के लिए बहुत लाभकारी है हरी मिर्च, सेवन करने से मिलते हैं 5 गजब के फायदे
National Nutrition Week 2023: आजकल की खराब लाइफस्टाइल हमारे सेहत के हानिकारक है। इसकी वजह से आए दिन कुछ ना कुछ समस्या लगी रहती है। ऐसे में कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका नियमित सेवन करने से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। इन्हीं में से एक है हरी मिर्च। इसके फायदे अनेक हैं। आप सब्जी में लाल मिर्च की जगह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही यह हमारे हाजमा को ठीक करती है। हार्ट के लिए भी हरी मिर्च का सेवन लाभप्रद है।