1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Guava Leaves Benefits: अमरूद ही नही, अमरूद की पत्तियों में छिपे हैं कई अनगिनत राज, पाचन को दुरुस्त बनाने में करता है मदद

Guava Leaves Benefits: अमरुद की पत्तियों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अमरुद की पत्तियां कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। अमरुद की पत्तियों का सेवन करने से पाचन को दुरुस्त बनाने में मिलती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 4 Sep 2022, 2:34 PM IST

Guava Leaves Benefits: अमरूद ही नही, अमरूद की पत्तियों में छिपे हैं कई अनगिनत राज, पाचन को दुरुस्त बनाने में करता है मदद

Health benefits of guava leaves for digestion

Guava Leaves Benefits: अमरूद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अमरूद कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। लेकिन अमरूद ही नही, अमरूद की पत्तियों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। जी हां, अमरुद की पत्तियों का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। अमरुद की पत्तियों में विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। पाचन को दुरुस्त बनाने के लिए अमरुद की पत्तियों का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही अमरुद की पत्तियों का सेवन करने से सांस से संबंधित समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। तो आइए जानते हैं अमरुद की पत्तियों का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

अमरूद की पत्तियों के फायदे

पाचन को दुरुस्त बनाने में फायदेमंद
पाचन को दुरुस्त बनाने के लिए अमरूद की पत्तियों का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अमरूद की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल्स मौजूद होते हैं जो पाचन को दुरुस्त बनाने में मदद करते हैं। साथ ही गैस्ट्रिक अल्सर से बचाव करने में भी मददगार साबित होते है।
यह भी पढ़े: आंवला और शहद का एक साथ सेवन करने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, इम्यूनिटी सिस्टम होती है मजबूत

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अमरूद की पत्तियों का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अमरूद की पत्तियों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में किया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में प्रभावी हो सकता है।

सांस से संबंधित समस्या को दूर करने में फायदेमंद
सांस से संबंधित समस्या को दूर करने के लिए अमरूद की पत्तियों का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अमरूद की पत्तियों में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो अस्थमा की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही ये खांसी, सांस में जलन, सांस से संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: ओट मिल्क के भी है कमाल के फायदे, वजन कम करने में करता है मदद

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल