11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डायबिटीज से लेकर हाई ब्लड प्रेशर तक गुड़हल की चाय हो सकती है समाधान

आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है जहां शरीर में डायबिटीज व हाई ब्लड प्रेशर के जैसी बीमारी होने का खतरा दो गुना ज्यादा होता है। ऐसे में यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आज हम आपको गुड़हल की चाय के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगें जो आपकी मदद कर सकते हैं।

3 min read
Google source verification
डायबिटीज  से लेकर हाई ब्लड प्रेशर तक गुड़हल की चाय हो सकती है समाधान

Health Benefits of Hibiscus Tea

नई दिल्ली। आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट ऐसी हो गई है जहां बीमारी का खतरा शरीर में बना ही रहता है। वहीं लाइफस्टाइल की बात करें तो आजकल स्ट्रेस इतना ज्यादा हाई हो गया है कि डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां बहुत ही ज्यादा कॉमन हो गई हैं। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसे बीमारी का खतरा उन्हें भी रहता है जो मोटापे,कमजोर इम्युनिटी या किडनी जैसी समस्याओं से ग्रसित होते हैं। डायबिटीज की बीमरी की बात करें तो ये एक घातक बीमारी है इसके प्रभाव से शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और आप भी इस बीमारी के चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में आप इन बीमरियों से दूर रहना चाहते हैं या इन्हें नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो गुड़हल आपकी मदद कर सकता है।

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद है गुड़हल की चाय
आपको बताते चलें कि यदि आप इन बीमारियों से ग्रसित हैं तो ऐसे में गुड़हल की चाय आपकी काफी मदद कर सकती है। हिबिस्कस यानी गुड़हल के पत्तों में इथेनॉल एक्सट्रेक्ट और एंटी ऑक्सीडेंट्स के जैसे कई फायदेमंद तत्व पाए जाते हैं। एक रिसर्च के अनुसार भी इस बात का पता चला है कि यदि लगभग आप 30 दिनों तक गुड़हल फूल के एक्सट्रेक्ट के सेवन से ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को काबू करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। ऐसे में इन पेशेंट्स को अपने रोजाना कि डाइट में गुड़हल की चाय का सेवन जरूर करना चाहिए।

कैसे बनाएं गुड़हल की चाय
गुड़हल की चाय को तैयार करने के लिए आप सबसे पहले इसके फूलों को अच्छे से धोएं। अब आप इन फूलों की पत्तियों को गर्म पानी में डाल दें। इसके बाद इस पानी में आप इलायची के टुकड़े,दालचीनी का टुकड़ा भी डाल दें। पानी को तब तक उबालें जबतक ये आधा नहीं हो जाता है। उसके बाद इसे छान लें। इस पानी को आपको कम से कम दस मिनट तक पकाना है। यदि इसका स्वाद आपको कड़वा लग रहा है तो इसमें एक छोटा चम्मच शहद भी मिला सकते हैं और वहीं इसमें आप नींबू के रस को डाल के सेवन करें।

अन्य समस्यायों को दूर करने में भी फायदेमंद होती है गुड़हल की चाय

वेट लॉस में होता है मददगार
यदि आपका वजन ज्यादा है तो ये शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। वेट कम करने के लिए आप गुड़हल से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। ये वेट को कम करने में आपकी बहुत ही ज्यादा मदद करेगी वहीं इसमें मौजूद एंजाइम एमीलेज स्टार्च को शुगर की प्रक्रिया को रोककर,बॉडी में स्टार्च और शुगर की मात्रा को भी नियंत्रित करती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में बहुत ही ज्यादा मदद मिलती है आप इसका सेवन सुबह और शाम भी कर सकते हैं। ये वेट कम करने में आपको लंबे समय तक स्वस्थ बना के रखने में सहायक हो सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल लेवल करता है कम
यदि डायबिटीज होने के कारण आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा हुआ रहता है तो गुड़हल की चाय आपको फायदा पंहुचा सकती है। इसके रोजाना सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल धीरे-धीरे कम होने लग जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स,एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसी अनेकों तत्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में आपकी सहायता कर सकते हैं। वहीं ये बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके उन्हें गुड कोलेस्ट्रॉल में बदल देता है। इसलिए बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं तो गुड़हल की चाय का सेवन आपको फायदा पंहुचा सकते हैं।

ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल में
यदि आप डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो आपको शुगर का लेवल काबू में रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि ये ब्लड में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है तो कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं जैसे कि किडनी खराब होना,हार्ट से जुड़ी समस्याएं रहना आदि ऐसे में यदि आप गुड़हल की चाय को अपनी रोजाना कि डाइट में शामिल करते हैं तो इससे शरीर को ढेरों लाभ मिल सकते हैं। इसलिए आप अपने डाइट में गुड़हल की चाय को इस्तेमाल कर सकते हैं। ये शरीरमें ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में आपकी बहुत ही ज्यादा मदद कर सकता है।