13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kalonji Oil Benefits: कलौंजी के तेल से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे, जोड़ों के दर्द से दिलाता है राहत

Kalonji Oil Benefits: कलौंजी के तेल का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कलौंजी का तेल कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए कलौंजी के तेल से मालिश करना फायदेमंद होता है।

2 min read
Google source verification
Kalonji Oil Benefits: कलौंजी के तेल से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे, जोड़ों के दर्द से दिलाता है राहत

Health benefits of kalonji oil for joint pain

Kalonji Oil Benefits: कलौंजी के तेल का इस्तेमाल करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। सेहत से लेकर स्किन और बालों के लिए कलौंजी तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। ये मानसिक और शारीरिक परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद करता है। कलौंजी के तेल में विटामिंस, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। कलौंजी का तेल जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। साथ ही ये पाचन को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है। तो आइए जानते हैं कलौंजी के तेल का इस्तेमाल करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

कलौंजी के तेल के फायदे

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए कलौंजी के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कलौंजी का तेल जोड़ों के दर्द में काफी असरदार होता है। इसलिए आप हल्के हाथों से कलौंजी के तेल से जोड़ों की मालिश करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: गुड़मार डायबिटीज के मरीजों के लिए है रामबाण इलाज, जानें इसके अन्य फायदे

डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कलौंजी के तेल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कलौंजी का तेल काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप आधा चम्मच कलौंजी के तेल को ब्लैक टी में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

पाचन को दुरुस्त रखने में फायदेमंद
पाचन को दुरुस्त रखने के लिए कलौंजी के तेल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कलौंजी के तेल का सेवन करने से पाचन दुरुस्त हो सकता है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती है। इसलिए आप 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच कलौंजी का तेल और काला नमक को मिलाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: भैंस का दूध पीने से सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे, वजन बढ़ाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में होता है फायदेमंद

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।