कोदो खाने से मिलते हैं गजब के फायदे, ये है सेवन करने का सही तरीका
दुनिया पहले की तुलना में मोटे अनाज की तरफ रुख अब ज्यादा कर रही है। रागी, कोदो जैसे अनाज भी अब भोजन की थाली का हिस्सा बन रहे हैं। सेहत के लिए कोदो का अपना महत्त्व बताया गया है। आयुर्वेद में इस अनाज को क्षुद्र धान्य कहा गया है यानी धान जो आसानी से पच जाए। इसके साथ ही शरीर से फैट कम करने में इनका बहुत महत्त्व होता है। हालांकि यह अनाज वात दोष बढ़ाता है तो इसे गर्मी के मौसम में खाना उत्तम है। इसे कोद्रव और कोरदूष भी कहा जाता है।