
Health benefits of Liquorice Mulethi khane ke fayde
Mulethi Benefits: मुलेठी का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। मुलेठी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। मुलेठी में विटामिन ए, ई, प्रोटीन, कैल्शियम, ग्लिसराइजिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बायोटिक जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये वायरल फ्लू से भी बचाने में मदद करता है। मुलेठी का सेवन करने से खांसी और गले की खराश की समस्या से राहत मिलती है। इसके अलावा, ये जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है। तो आइए जानते मुलेठी का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले लाभ के बारे में
मुलेठी के फायदे
1. पेट के लिए फायदेमंद
पेट संबंधी समस्याएं से राहत पाने के मुलेठी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुलेठी में ग्लिसराइजिक एसिड मौजूद होता हैं, जो पेट संबंधी समस्याएं से राहत दिलाने में मदद करता हैं। साथ ही ये कब्ज, गैस्टिक और अल्सर जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: एक गिलास सब्जी का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे, कई समस्याएं होती है दूर
2. आर्थराइटिस में फायदेमंद
आर्थराइटिस की समस्या से राहत पाने के मुलेठी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आर्थराइटिस की समस्या से राहत दिलाने में मदद करती है। साथ ही ये और सूजन को कम करने में भी मदद करती है।
3. खांसी और गले की खराश में फायदेमंद
खांसी और गले की खराश से राहत पाने के मुलेठी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुलेठी में एंटीबैक्टीरियल व एंटी-इंफ्लामेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो खांसी और गले की खराश से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप मुलेठी और अदरक का रस मिलाकर चाय बनाएं और उसका सेवन करें।
यह भी पढ़े: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें खीरा के जूस का सेवन, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे
4. मुंह के छालों से राहत दिलाने में फायदेमंद
मुंह के छालों से राहत पाने के मुलेठी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुलेठी मुंह के छालों को दूर करने में मदद करती है। इसलिए आप मुलेठी के एक टुकड़े में शहद लगाकर चूसें। इससे छालों से तुरंत राहत मिलेगी।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
25 Jul 2022 11:42 am
Published on:
25 Jul 2022 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
