28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cucumber Juice Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें खीरा के जूस का सेवन, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

Cucumber Juice Benefits: खीरा के जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। खीरा कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खीरा के जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 24 Jul 2022, 9:08 PM IST

Cucumber Juice Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें खीरा के जूस का सेवन, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

Health benefits of cucumber juice for immunity

Cucumber Juice Benefits: गर्मियों के मौसम में खीरा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। क्योंकि खीरा में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाने में मदद करता है। साथ ही खीरा का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। लेकिन खीरा का जूस पीने से भी सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। खीरा के जूस में विटामिंस, फाइबर और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही खीरे का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। गर्मियों के मौसम में खीरा के जूस का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। इसके अलावा, ये इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। तो आइए खीरा का जूस पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

खीरा के जूस के फायदे

1. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खीरे के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खीरा में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: गेहूं के अंकुरित दाने खाने के है कमाल के फायदे, जिसे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

2. शरीर हाइड्रेट रखने में फायदेमंद
गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खीरे के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है और खीरा में 95 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

3. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए खीरे के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खीरा में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, जो वजन को कम करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो खीरे के जूस का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: वजन और तनाव को कम करने में फायदेमंद होता है लौकी का जूस, जानें इसके अन्य फायदे

4. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में फायदेमंद
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए खीरे के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खीरा में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को खीरे के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल