
Health benefits of oat milk for weight loss
Oat Milk Benefits: ओट्स और मिल्क का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन ओट्स और मिल्क का एक साथ सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। जी हां, ओट्स से भी दूध बनाया जाता है, जिसे ओट मिल्क कहते हैं। ओट मिल्क सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही टेस्ट में भी यमी होता है। आज के समय अधिकतर लोग दूध की जगह वेगन डाइट में ओट मिल्क को शामिल कर रहे हैं। क्योंकि ओट मिल्क में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन डी, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स और शुगर जैसे भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। ओट मिल्क वजन कम करने में भी मदद करता है। तो आइए जानते हैं ओट मिल्क का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
ओट मिल्क के फायदे
1. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए ओट मिल्क का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ओट मिल्क में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक बढ़ा हुआ महसूस होता है और भूख भी कम लगती है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: खजूर खाने के भी हैं कमाल के फायदे, कब्ज की समस्या को करता है दूर
2. ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में फायदेमंद
ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए ओट मिल्क का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ओट मिल्क में बीटा ग्लुकेन होता है, जो शरीर में ग्लूकोज और इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है। जिससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है।
3. कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में फायदेमंद
कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए ओट मिल्क का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ओट मिल्क में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो मल त्याग में सुधार करता है। जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है और पेट भी साफ रहता है।
यह भी पढ़े: जानिए रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाने के है अनगिनत फायदे, डायबिटीज के खतरे को कम करने में होता है मददगार
4. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए ओट मिल्क का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ओट मिल्क में कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही गठिया की समस्या भी नहीं होती।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
04 Sept 2022 10:57 am
Published on:
04 Sept 2022 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
