30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dates Benefits: खजूर खाने के भी हैं कमाल के फायदे, कब्ज की समस्या को करता है दूर

Dates Benefits: खजूर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। खजूर कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए खजूर का सेवन करना फायदेमंद होता है।

2 min read
Google source verification
Dates Benefits: खजूर खाने के भी हैं कमाल के फायदे, कब्ज की समस्या को करता है दूर

Amazing health benefits of eating dates in hindi

Dates Benefits: खजूर का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। खजूर पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। खजूर में फाइबर, आयरन, विटामिन बी6, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट और शुगर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। खजूर का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर में हीमोग्नोबिन बढ़ाने के लिए रोज सुबह खाली पेट खजूर का सेवन करना फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं खजूर का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

खजूर खाने के फायदे

1. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खजूर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खजूर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: जानिए रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाने के है अनगिनत फायदे, डायबिटीज के खतरे को कम करने में होता है मददगार

2. हीमोग्नोबिन बढ़ाने में फायदेमंद
हीमोग्नोबिन बढ़ाने के लिए खजूर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खजूर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्नोबिन बढ़ाता है। शरीर में खून की पूर्ति करता है। खाली पेट खजूर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है।

3. कब्ज की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
कब्ज की समस्या दूर को करने के लिए खजूर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खजूर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। जिससे कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: शंखपुष्पी कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, मानसिक तनाव को कम करता है कम

4. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए खजूर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खजूर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी कम लगती है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल