9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Orange Benefits: रोजाना एक संतरा का सेवन करने से मिलते हैं कमाल के फायदे, सेहत से लेकर त्वचा से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर

Orange Benefits: रोजाना एक संतरा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। संतरा कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है जो सेहत से लेकर त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। संतरा में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

2 min read
Google source verification
Orange Benefits: रोजाना एक संतरा का सेवन करने से मिलते हैं कमाल के फायदे, सेहत से लेकर त्वचा से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर

Health benefits of Orange Santra khane ke fayde

Orange Benefits: नियमित रूप से एक संतरा का सेवन करने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। संतरा सेहत और त्वचा दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर संतरा कई सारी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। संतरा में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। संतरा विटामिन सी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही संतरा में फाइबर, कैल्शियम, एमिनो एसिड, आयोडीन, मिनरल्स, विटामिन ए, बी, फॉस्फोरस और सोडियम जैसे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। रोजाना एक संतरा खाने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा त्वचा पर ग्लो भी आती है। तो आइए जानते हैं संतरा खाने के फायदे के बारे में

संतरा खाने के फायदे

1. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए संतरा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि संतरा में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता। इसलिए रोजाना एक संतरा का सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।
यह भी पढ़े: डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में जरूर करें इन सुपरफूड्स को शामिल, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

2. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए संतरा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। रोजाना एक संतरा का सेवन करने से स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती है। क्योंकि संतरा में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

3. किडनी की स्टोन को दूर करने में फायदेमंद
किडनी की स्टोन को दूर करने के लिए संतरा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। रोजाना एक संतरा का जूस का सेवन करने से किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। क्योंकि किडनी स्टोन को बाहर निकालने में संतरा का जूस फायदेमंद माना जाता है।
यह भी पढ़े: अंगूर का सेवन करने से मिलते हैं अनगिनत फायदे, कैंसर से बचाव करने में होता है मददगार

4. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए संतरा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। रोजाना एक संतरा का सेवन करने से ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती है। क्योंकि संतरा में पाए जाने वाले गुण ब्लड प्रेशर को नार्मल रखते हैं। रोजाना संतरा का सेवन करने से बीपी की समस्या कम हो जाती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।